11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने कनाडा में भी खोल दिए अपने पुलिस थाने! सरकार ने...

चीन ने कनाडा में भी खोल दिए अपने पुलिस थाने! सरकार ने शुरू की जांच

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका और नीदरलैंड के बाद कनाडा पुलिस भी कथित तौर पर चल रहे चीनी पुलिस थानों की जांच में जुट गई है. दरअसल, कुछ समय पहले एक संस्था की रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि दुनिया के कई बड़े शहरों में चीन अपने पुलिस थाने चला रही है. इस रिपोर्ट के बाद नीदरलैंड और अमेरिका ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी थी. इसके बाद चीन ने भी बयान जारी किया था जिसमें उसने कहा था कि वह कोई पुलिस थाने नहीं बल्कि चीनी नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए हेल्प सेंटर हैं.

कनाडा पुलिस ने इस मामले में कहा कि ग्रेटर टोरंटो इलाके में चीनी पुलिस थानों के संचालित होने की रिपोर्ट्स की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ग्रेटर टोंरटो इलाके में चीनी पुलिस थाने कनाडा की सुरक्षा के लिए खतरा हैं. ऐसे में कनाडा पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच में जुट गई है.

सितंबर में आई रिपोर्ट में हुआ था बड़ा खुलासा
यूरोप की मानवाधिकार संस्था सेफगार्ड डिफेंडर्स की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया था. सितंबर में आई रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के कई बड़े शहरों में चीनी पुलिस सर्विस थाने संचालित किए जा रहे हैं.रिपोर्ट के अनुसार, इन थानों को खोलने के पीछे विदेश में रहने वाले कुछ ऐसे चीनी नागरिकों और उनके रिश्तेदारों पर वापस लौटने का दबाव डालना भी है जिन पर किसी तरह का मुकदमा चल रहा है.

चीनी पुलिस थानों को लेकर क्या बोली कनाडा पुलिस ?
कनाडा पुलिस ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा, ”हमारा मकसद किसी विदेशी संस्था की ओर से कनाडा के किसी भी समुदाय को दी जाने वाली धमकियों, प्रताड़नाओं और नुकसान को रोकना है.

चीन ने पहले बताया था इन सेंटर्स को खोलने का कारण
वहीं, कनाडा में चीनी दूतावास की ओर से अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि इससे पहले जरूर चीन की सरकार की ओर से इस मामले पर प्रतिक्रिया दी गई थी. चीन ने कहा था कि यह सेंटर्स विदेश में रहने वाले चीनी नागरिकों की सहायता के लिए खोले गए थे.चीन ने कहा था कि यह किसी भी तरह से पुलिस थाने नहीं हैं. इन सेंटर्स का काम सिर्फ चीनी नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों को रिन्यू करने में मदद करना और साथ में उन सेवाओं को प्रदान करना है जो कोरोना महामारी की वजह से बाधित हो गई थीं.

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...