3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब बादलों में घर बसाने का सपना होगा पूरा, दुबई में बन...

अब बादलों में घर बसाने का सपना होगा पूरा, दुबई में बन रही 100 मंजिला बिल्डिंग, दुनिया में सबसे बड़ी

Published on

रियाद

दुबई में 100 मंजिला इमारत बनने की तैयारी हो चुकी है। यह इमारत न सिर्फ दुबई का एक आकर्षण होगी बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग भी होगी। जो बात सबसे दिलचस्‍प है, वह है कि बिल्डिंग रिहायशी होगी। आमतौर पर ऑफिस या फिर कर्मशियल बिल्डिंग्‍स इतनी ऊंची होती हैं। ऐसे में इस बिल्डिंग को आर्किटेक्‍चर का नायाब नमूना करार दिया जा रहा है। इस 100 मंजिला इमारत को बुर्ज बिनघाती जैकब एंड को रेजीडेंसेज की तरफ से तैयार किया जा रहा है। विशेषज्ञ इस मॉर्डन आर्किटेक्‍चर की प्रेरणा करार दे हे हैं। साथ ही वो यह भी कह रहे हैं कि यह बिल्डिंग आने वाले कई समय तक इंजीनियरों को बेहतर करने के लिए आइडिया देती रहेगी।

ऊंचाई की कोई जानकारी नहीं
अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इस बिल्डिंग की ऊंचाई कितनी होगी लेकिन इसकी पहली झलक दुनिया को दिखा दी गई है। जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उससे साफ पता लग रहा है कि दुबई की सबसे बड़ी इमारत प्रिंसेज टॉवर से इसे साफ देखा जा सकता है। प्रिंसेज टॉवर की ऊंचाई 1289 फीट है। यह नई बिल्डिंग न्‍यूयॉर्क की 57वीं स्‍ट्रीट मैनहैट्टन स्थित सेंट्रल पार्क टॉवर के लिए खतरा बन सकती है। सेंट्रल पार्क टॉवर 98 मंजिला बिल्डिंग है जिसकी ऊंचाई 1550 फीट है।

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड बरकरार
यह नई बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716 फीट है जिसमें कुछ कमर्शियल ऑफिसेज भी हैं। इस वजह से ही इसे रिहायशी इमारत में गिना नहीं जाता है। जैकब एंड को के चेयरमैन और क्रिएटिव डायरेक्‍टर जैकब अराबको का दावा है कि नई इमारत रीयल एस्‍टेट और लग्‍जरी की उस दुनिया को सामने लेकर आएगी जिसके बारे में कभी किसी ने नहीं सुना होगा। दोनों कंपनियों की तरफ से बिनघाती के सीईओ और आर्किटेक्‍चर के मुखिया मोहम्‍मद बिनघाती ने कहा है कि नई इमारत सौम्‍यता और सुंदरता का मिश्रण होगी। बिनघाती की मानें तो दोनों ही उनके ब्रांड्स हैं और कोशिश रहेगी कि पहले की सभी सीमाओं को तोड़ दिया जाए।

कब होगी पूरी
उन्‍होंने कहा, ‘जो बिनघाती ने रीएल एस्‍टेट में किया है, वह बहुत ही मुश्किल है। बिनघाती ने आर्किटेक्‍चर में द‍ुनिया को जिससे जो जैकब एंड को ने ज्‍वैलरी वर्ल्‍ड को नवाजा है।’ इस इमारत में घर लेने के लिए लोगों ने अपनी रूचि दिखानी शुरू कर दी है। यह प्रोजेक्‍ट कब पूरा होगा, इसकी कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि दुबई में ही जारी वस्‍ल टॉवर के साथ इसे पूरा किया जाएगा जो साल 2024 में पूरी हो जाएगी।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...