11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन को 18वीं सदी में धकेल देंगे पुतिन; US, यूरोप, ब्रिटेन भी...

यूक्रेन को 18वीं सदी में धकेल देंगे पुतिन; US, यूरोप, ब्रिटेन भी कीमत चुकाएंगे… रूसी सांसद की धमकी

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं पर हमलों को आगे बढ़ाकर ‘दुश्मन देश’ को 18वीं सदी में वापस धकेल देंगे। पुतिन के सहयोगी के हवाले से यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की स्टेट ड्यूमा के सदस्य प्योत्र टॉलस्टॉय ने चेतावनी दी है कि सर्दियों से पहले यूक्रेन के बिजलीघरों पर हमलों में कोई कमी नहीं आने वाली। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी के एक सदस्य ने कहा कि यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया जाएगा और देश को 18वीं सदी में वापस धकेल दिया जाएगा।

रूस की संसद के सांसद ने फ्रेंच ब्रॉडकास्टर बीएफएम पर चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन के सहयोगी अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन को उसकी मदद के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मॉस्को में अधिकारियों ने निराधार दावा किया है कि यूक्रेन की राजधानी के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को विदेशी वायु रक्षा मिसाइलों के कारण नुकसान हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कीव शहर के भीतर लक्ष्यों पर एक भी हमला नहीं किया गया।

‘यूक्रेन के पास स्थिति को सामान्य करने के मौके’
वहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन ‘रूसी पक्ष की जरूरतों को पूरा करने के लिए’ पीछे हटकर ‘दर्द को समाप्त कर’ सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन के पास स्थिति को सामान्य करने का हर मौका है। वहीं मॉस्को ने यूक्रेन की इस मांग को बार-बार खारिज किया है कि शांति वार्ता शुरू होने से पहले वे देश से बाहर हो जाएं।

एनर्जी टारगेट्स को निशाना बना रहा रूस
गौरतलब है कि रूसी सैनिकों के की ओर से बीते महीने की शुरूआत के बाद कई मिसाइलें दागी गईं। ईरानी निर्मित ड्रोन को पूरे यूक्रेन में एनर्जी टारगेट की ओर भेजा गया ताकि तापमान शून्य से नीचे गिरने के पर इसकी पावर ग्रिड को तबाह किया जा सके। यह जंग अपने नौ महीने पूरे कर चुकी है और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूस यूक्रेनी सैनिकों या सैन्य निर्माण के बजाय देश के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है ताकि कीव को घुटने टेकने पर मजबूर किया जा सके।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...