11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'PTI के सदस्य पाकिस्तान की सभी असेंबली से इस्तीफा देंगे', इमरान खान...

‘PTI के सदस्य पाकिस्तान की सभी असेंबली से इस्तीफा देंगे’, इमरान खान का बड़ा ऐलान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को रावलपिंडी में लॉन्ग मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से निकलने का फैसला किया है। उन्होंने ऐलान किया कि पीटीआई सभी विधानसभाओं से इस्तीफा देगी। इमरान खान ने कहा, ‘हम इस व्यवस्था का हिस्सा नहीं रहेंगे। हमने सभी विधानसभाओं को छोड़ने और इस भ्रष्ट व्यवस्था से बाहर निकलने का फैसला लिया है।’ खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में पीटीआई की सरकार है। इमरान ने कहा कि पीटीआई ने किसी भी तरह की अराजकता से बचने के लिए इस्लामाबाद न जाने का फैसला किया है।

सनद रहे कि लॉन्ग मार्च को रद्द करने और विधानसभाओं से इस्तीफे की घोषणा इमरान ने ले. जनरल असीम मुनीर के पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख बनने के दो दिन बाद ही की है। जाहिर है कि इमरान ने न चाहते हुए भी स्वीकार कर लिया है कि पाकिस्तान में चुनाव अब नौ महीने बाद यानी अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। लॉन्ग मार्च को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि वह अपने मुख्यमंत्रियों और संसदीय दल से मुलाकात करेंगे और जल्द इसकी घोषणा करेंगे कि उनकी पार्टी विधानसभाओं को कब छोड़ेगी।

‘लास्ट बॉल तक लड़ने का इतिहास’
इससे पहले रावलपिंडी में भारी भीड़ के सामने इमरान ने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव या राजनीति के लिए रावलपिंडी नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि देश को नए सिरे से चुनावों की जरूरत है और उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि ये नौ महीने बाद होंगे क्योंकि जीत उनकी पार्टी की ही होगी। अपने संबोधन में इमरान ने कहा कि इतिहास गवाह है कि वह पाकिस्तान के लिए लास्ट बॉल तक लड़ते रहे।

इमरान का दावा- वजीराबाद में थे तीन शूटर
इमरान खान ने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि जिन्होंने अपनी संपत्ति में भारी इजाफा किया है और देश के अधिकारों को रौंदा है, इतिहास भी उनकी तरफ देख रहा है और लिख रहा है कि उन्होंने देश के साथ क्या किया।’ उन्होंने दावा किया कि वजीराबाद में तीन शूटरों ने उनकी हत्या का प्रयास किया था। इमरान ने कहा कि अपने ऊपर हुए हमले के बाद उन्होंने मौत को करीब से देखा है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब मैं नीचे गिरा तो मुझे पता था कि अल्लाह ने मुझे बचा लिया है।’

‘मैंने चोर कहा इसलिए अपमानित कर रही सरकार’
आक्रोशित भीड़ को संबोधित करते हुए इमरान ने स्वीकार किया कि उनके लिए एक घायल पैर से चलना मुश्किल है। पूर्व पाक पीएम ने कहा कि जब वह लाहौर से बाहर निकल रहे थे तो उन्हें घायल पैर और जान के खतरे की वजह से ऐसा न करने की सलाह दी गई थी। पीटीआई प्रमुख ने कहा कि शहबाज सरकार बार-बार उन्हें ‘अपमानित’ करने की कोशिश कर रही है क्योंकि उन्होंने उन्हें ‘चोर’ कहा था।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...