15.2 C
London
Wednesday, February 25, 2026
Homeराज्य'भगवान श्रीराम ही पैगंबर, सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ' बोलीं BJP नेता रूबी खान

‘भगवान श्रीराम ही पैगंबर, सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ’ बोलीं BJP नेता रूबी खान

Published on

अलीगढ़,

यूपी के अलीगढ़ में बीजेपी की महिला नेता रूबी आसिफ खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका कहना है कि दुनिया में पहले सभी सनातन धर्म के लोग हुआ करते थे. उसके बाद सबके धर्म बदले गए. इसलिए भगवान श्रीराम ही पैगंबर हैं. सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ है.उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने सारा भेदभाव मिटा दिया है. विपक्षी दलों को ये बात समझ लेनी चाहिए कि मुस्लिम समाज अब जाग गया है. मुस्लिम समाज समझ गया है कि बीजेपी ही उनकी रक्षा कर सकती है. जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है.

हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला
रूबी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला है. बहुत मुस्लिम उस जनसभा में शामिल होने गए थे. योगी आदित्यनाथ के आगमन से प्रबुद्ध सम्मेलन में मुस्लिम समाज के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. जय श्रीराम की गूंज सुनकर वह भी खुश हैं. गौरतलब है कि घर में गणेश जी की प्रतिमा सहित नवरात्रि में व्रत रखने से रूबी चर्चा में आई थीं.

कई किताबों में है ये बात
रूबी के बयान को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सुन्नी थेयोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व विभागाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद जाहिद ने कहा कि कई किताबों में ये है कि भगवान राम एक पैगंबर या एक दूत थे.

दोनों बातें साथ नहीं हो सकतीं
कहा कि रूबी आसिफ खान रामचंद्र जी को नबी मानने लगे तो इसमें कोई गैरत की बात नहीं है. इस दौरान उन्होंने रूबी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो मूर्ति पूजन करती हैं और खुद को मुसलमान भी बताती हैं. ये दोनों बातें साथ नहीं हो सकतीं.

गणेश उत्सव में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने के बाद चर्चाओं में आईं अलीगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने भगवान राम को पैगंबर बताया है। उन्होंने हिंदू धर्म को श्रेष्ठ बताया है और कहा है कि सब लोग हिंदू पैदा होते हैं और उन्हें बाद में मुसलमान बनाया जाता है। रूबी खान ने गणेश उत्सव में अपने घर में गणेश जी प्रतिमा स्थापित की थी, जिसके बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थीं। उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था। इसके बावजूद वे डरी नहीं और गणेश विसर्जन भी किया। उन्होंने दुर्गा पूजा में भी पूरे 9 दिनों तक विधि-विधान से देवी की आराधना की थी।

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...