11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजनरल असीम मुनीर बने पाकिस्तान के 17वें सेना प्रमुख... क्या छोड़ गए...

जनरल असीम मुनीर बने पाकिस्तान के 17वें सेना प्रमुख… क्या छोड़ गए बाजवा? विदा होते ही पीटीआई ने बोला हमला

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अपना पदभार संभाल लिया है। जनरल कमर जावेद बाजवा ने मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी असीम मुनीर को बैटन ऑफ कमांड सौंप दी। कमांड बदलने के साथ मुनीर पाकिस्तान के 17वें सेना प्रमुख बन गए हैं। रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में आयोजित एक समारोह में नए सेना प्रमुख को कमांड सौंपी गई। समारोह में चीफ गेस्ट जनरल बाजवा को सेना प्रमुख के रूप में आखिरी बार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाजवा के रिटायर होते ही इमरान खान की पार्टी उन पर हमलावर हो गई है।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी के अनुसार, समारोह को संबोधित करते हुए बाजवा ने अपने उत्तराधिकारी असीम मुनीर को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सेना नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी और उनकी नियुक्ति देश के लिए सकारात्मक साबित होगी।’ उन्होंने कहा कि वह यह जानकर खुश थे कि वह जनरल मुनीर जैसे अधिकारी के हाथ में सेना सौंप कर रिटायर हो रहे हैं। समारोह में पूर्व सैन्य नेतृत्व भी मौजूद था।

पिछले हफ्ते हुई थी नियुक्ति
तमाम अटकलों के बीच 24 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नए सेना प्रमुख के रूप में असीम मुनीर के नाम पर मोहर लगा दी थी। कुछ देर के लिए ये अफवाहें भी सामने आईं कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी मुनीर की नियुक्ति में अड़ंगा लगा सकते हैं। अल्वी इमरान खान के करीबी हैं जो असीम मुनीर की नियुक्ति पर इमरान के साथ चर्चा के लिए लाहौर गए थे। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्होंने मुनीर के नाम को अंतिम मंजूरी दे दी।

खुलकर सामने आए इमरान के नेता
बाजवा के सेना प्रमुख का पद छोड़ते ही इमरान की पार्टी पीटीआई खुलकर उनके खिलाफ सामने आ गई है। पीटीआई नेता असद उमर ने एक ट्वीट में लिखा, ‘जनरल बाजवा अपने पीछे राजनीतिक उथल-पुथल की विरासत, बिखरी हुई अर्थव्यवस्था छोड़कर जा रहे हैं। सबसे बुरी बात यह है कि उनके फैसलों से सेना और नागरिकों के बीच भरोसे का रिश्ता टूट गया है।’ अप्रैल में सत्ता से जाने के बाद बाजवा और इमरान के रिश्तों में खटास आ चुकी है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...