16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सामने पहली बार आई तानाशाह किम जोंग उन की दूसरी...

दुनिया के सामने पहली बार आई तानाशाह किम जोंग उन की दूसरी बेटी! टेंशन में आया उत्‍तर कोरिया

Published on

प्‍योंगयांग

उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटियां दुनियाभर में चर्चा में हैं। किम जोंग उन की पहली बेटी किम जू एई के बाद अब दूसरी बेटी की भी तस्‍वीर वायरल हो गई है। दरअसल, चीनी विशेषज्ञों ने इस लड़की को किम जोंग उन की दूसरी बेटी बताया है। इस लड़की की तस्‍वीर को उत्‍तर कोरिया के सरकारी टीवी पर दिखाए गए फुटेज से गायब कर दिया गया। इस घटना को काफी हैरान करने वाला माना जा रहा है।

किम जोंग उन की दूसरी बेटी ने कई बच्‍चों के साथ एक गाने पर अभिनय किया था। यह कार्यक्रम सितंबर महीने में उत्‍तर कोरिया के राष्‍ट्रीय दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था जिसमें तानाशाह किम जोंग उन और उसकी पत्‍नी री सोल जू भी मौजूद थे। उत्‍तर कोरियाई विशेषज्ञों का कहना है कि यह लड़की किम जोंग उन की दूसरी बेटी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि यह लड़की किम की तरह से दिखती है और लाइव प्रसारण में उसे प्रमुखता से दिखाया गया।

लड़की के चेहरे को गायब कर दिया
इस लड़की के अभिनय के फुटेज को 19 नवंबर को दूसरी बार प्रसारित किया गया। इसके कुछ घंटे पहले ही उत्‍तर कोरियाई तानाशाह की पहली बेटी को देश के टीवी पर दिखाया गया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही इसी चैनल ने जब कार्यक्रम का फिर से प्रसारण किया तो लड़की के चेहरे को गायब कर दिया गया और उसकी जगह पर किसी दूसरे का चेहरा लगा दिया गया। उत्‍तर कोरिया पर नजर रखने वाली वेबसाइट एनके न्‍यूज का मानना है कि यह बदलाव बताता है कि इस लड़की की तस्‍वीर को लेकर उत्‍तर कोरियाई प्रशासन संवेदनशील है।

वेबसाइट ने कहा कि यह बदलाव दिखाता है कि किम जोंग उन को यह अनुचित लगा हो कि उनकी दूसरी बेटी की तस्‍वीरें प्रसारित की जाएं। वह भी तब जब तानाशाह ने अभी तक अपनी बेटी के बारे में ऐलान नहीं किया है। वहीं कुछ अन्‍य लोगों का कहना है कि किम जोंग उन प्रशासन यह संकेत दे रहा है कि यह लड़की तानाशाह की बेटी नहीं है। खबरों के मुताबिक यह लड़की अगर तानाशाह की बेटी नहीं है तो भी उसके रगों में सत्‍ताधारी परिवार का खून हो सकता है। तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग भी एक बच्‍चे की मां है। वह भी इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद थी।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...