16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाक सेना की नाकामी से बना बांग्‍लादेश, भारत की कैद में थे...

पाक सेना की नाकामी से बना बांग्‍लादेश, भारत की कैद में थे 90 हजार सैनिक… बिलावल ने खोली बाजवा की पोल

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बांग्‍लादेश के जन्‍म लेकर किए गए दावे की खुद उन्‍हीं के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पोल खोलकर रख दी है। जनरल बाजवा ने अपनी रिटायरमेंट से ठीक पहले दावा किया था कि पूर्वी पाकिस्‍तान का पाकिस्‍तान से अलग होना ‘राजनीतिक’ असफलता थी। अब बिलावल भुट्टो ने जनरल बाजवा के झूठ को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि साल 1971 में ढाका की हार ‘सेना की नाकामी’ थी।

दरअसल, बाजवा ने अपने बयान के जरिए जुल्फिकार अली भुट्टो पर निशाना साधा जो बिलावल के दादा थे। अब बिलावल भुट्टो ने पलटवार किया और कहा कि सेना की नाकामी की वजह से ढाका की हार हुई। इससे जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार के लिए कई चुनौतियां पैदा हो गई थीं। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री ने पाटी पीपीपी की एक रैली में यह बयान दिया। इस दौरान बिलावल ने पार्टी के इतिहास को याद किया और उसके संस्‍थापकों की उपलब्धियों को गिनाया।

‘सैन्‍य नाकामी की वजह से युद्धबंदी बनाए गए 90 हजार सैनिक’
बिलावल ने 1971 की हार को याद किया और कहा कि उनके दादा ने टूट चुके देश को एकजुट करने की चुनौती को लिया और देश की खत्‍म हो चुकी शान को वापस दिलाया। उन्‍होंने कहा, ‘जब जुल्फिकार अली भुट्टो ने सरकार बनाई थी, तब लोग टूटे हुए थे और निराश हो चुके थे। लेकिन उन्‍होंने देश का फिर से निर्माण किया, लोगों के अंदर आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाया और अंतत: सैन्‍य नाकामी की वजह से युद्धबंदी बनाए गए 90 हजार सैनिकों को वापस पाकिस्‍तान ले आए। ये 90 हजार सैनिक फिर से अपने परिवार से मिल सके।’

इस तरह से बिलावल ने बाजवा के उस झूठ की भी पोल खोल दी जिसमें उन्‍होंने दावा किया था कि युद्धबंदियों में 92 हजार सैनिक नहीं बल्कि केवल 34 हजार पाकिस्‍तानी सैनिक थे। बाजवा ने यह भी कहा था कि बाकी बचे लोग पाकिस्‍तानी सरकार के विभिन्‍न विभागों के कर्मचारी थे। पूर्व पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने कहा था कि पाकिस्‍तान के 34 हजार सैनिकों ने भारत के 2,50,000 सैनिकों और शेख मुजीब की मुक्ति वाहिनी के दो लाख प्रशिक्षित लड़ाकुओं के साथ जंग लड़ी थी। बाजवा ने बिना लड़े ही हार मानने वाले पाकिस्‍तानी सैनिकों की जमकर तारीफ की थी।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...