16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका लॉन्च करने जा रहा चीनी J-20 का काल, रूसी S-400 के...

अमेरिका लॉन्च करने जा रहा चीनी J-20 का काल, रूसी S-400 के रडार भी होंगे नाकाम

Published on

वॉशिंगटन

रूस और चीन से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपना बहुप्रतीक्षित स्टील्थ बॉम्बर बी-21 रेडर को लॉन्च करने जा रहा है। यह बॉम्बर इतना ज्यादा स्टील्थ है कि एस-400 जैसा दुनिया का सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम भी इसका पता नहीं लगा सकता। इस विमान को स्पेशल बॉम्बिंग मिशन और दुश्मन के इलाके में अंदर तक स्ट्राइक करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अमेरिकी वायु सेना ने बी-21 राइडर को लॉन्च करने के लिए 2 दिसंबर की तारीख तय की है। बी-21 रेडर पहले से वायु सेना में शामिल बी-1 और बी-2 बाम्बर की पुरानी फ्लीट की जगह लेगा। इस बॉम्बर की तैनाती से अमेरिका की सामरिक शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा।

दुनिया का सबसे अडवांस बॉम्बर है बी-21
बी-21 रेडर को बनाने वाली अमेरिकी कंपनी नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन का दावा है कि यह दुनिया में अब तक का सबसे अडवांस बॉम्बर है। इतना ही नहीं, कंपनी का यह भी कहना है कि बी-21 रेडर किसी भी एयर डिफेंस को भेदकर दुश्मन के इलाके में सटीक बाम्बिंग मिशन को अंजाम दे सकता है। नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन ने बताया है कि बी-21 रेडर की पांच यूनिट को असेंबल किया जा चुका है। 2 दिसंबर को इन्ही विमानों को टेस्टिंग के लिए अमेरिकी वायु सेना को सौंप दिया जाएगा। इन विमानों को कैलिफोर्निया के पामडेल में एयर फोर्स प्लांट 42 में बनाया गया है। ये एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग डेवलपमेंट (EMD) बैच का हिस्सा हैं। इस परियोजना को लॉन्ग रेंज स्ट्राइकर बॉम्बर (LRS-B) कॉन्ट्रैक्ट के तहत फंड दिया गया है।

अमेरिका वायु सेना ने छिपाई यह जानकारी
अमेरिकी वायु सेना ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह बी-21 रेडर की कितनी यूनिट खरीदने जा रही है। हालांकि कई डिफेंस एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि अमेरिकी वायु सेना बी-21 रेडर की कम से कम 150 यूनिट को शामिल करने की योजना पर काम कर रही है। सफल परीक्षणों के बाद इस बॉम्बर का बड़ा ऑर्डर नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन को सौंपा जाएगा। ये बॉम्बर शुरुआत में अमेरिका से ही ऑपरेट किए जाएंगे। बाद में इन्हें दुनियाभर में स्थित अमेरिकी वायु सेना के दूसरे हवाई अड्डों पर भेजा जाएगा।

बी-21 का हैंगर हुआ तैयार, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पूरा
बी-21 रेडर को रखने के लिए हैंगर और दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्टर के निर्माण का काम पिछले एक साल से जारी था। विमान को वायु सेना में शामिल करने से पहले इन सुविधाओं को विकसित करना काफी महत्वपूर्ण था। इस कारण इन सुविधाओं को बनाने का कांन्ट्रैक्ट खुद वायु सेना ने संभाला। शुरुआत में ऐसा अंदेशा जताया जा रहा था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस प्रोजक्ट में बहुत ज्यादा लेट हो सकता है। लेकिन महामारी में दो साल गंवाने के बावजूद मात्र 11 महीने के विलंब से इस बॉम्बर को कमीशन किया जा रहा है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...