18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में लौट आया तूफानी गेंदबाज, मोहम्मद शमी की जगह मचाएगा...

टीम इंडिया में लौट आया तूफानी गेंदबाज, मोहम्मद शमी की जगह मचाएगा कोहराम

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बांग्लादेश के दौरे से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज से पहले एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान शमी के कंधे में चोट लग गई थी। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर आराम के बाद शमी टीम में वापसी करने वाले थे।

उमरान मलिक को मौका
चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी की जगह तेज गेंदबाज उमरान मलिक को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया है। उमरान ने न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने दो पारियों में तीन विकेट लिये थे। इस दौरान उमरान ने 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से भी गेंद डाली थी। 23 साल के उमरान मलिक को इस सीरीज से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है।

शमी के टेस्ट खेलने पर भी संशय
मोहम्मद शमी वनडे सीरीज से तो बाहर हो गए हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे। वनडे के बाद 14 दिसंबर से भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को आने वाले सभी टेस्ट मैच जीतने हैं।

4 दिसंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। सीरीज का दूसरा मैच 7 और तीसरा 10 दिसंबर को खेला जाएगा। 2015 में आखिरी बार जब भारत ने वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा किया था तो हार झेलनी पड़ी थी।

बांग्लादेश वनडे के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (C), केएल राहुल (VC), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (WK), इशान किशन (WK), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...