18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यगांधीनगर में मां हीराबेन से मिले PM मोदी, कल अहमदाबाद में डालेंगे...

गांधीनगर में मां हीराबेन से मिले PM मोदी, कल अहमदाबाद में डालेंगे वोट

Published on

अहमदाबाद,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की. पीएम कल 5 दिसंबर को दूसरे चरण के गुजरात चुनाव में अहमदाबाद में वोट डालेंगे. दरअसल, दूसरे और आखिरी चरण के प्रचार का शोर थम गया है. दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात में वोट डाले जाएंगे. मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा. जबकि पहले और दूसरे चरण के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने मत का प्रयोग करेंगे. वहीं इसी चरण में अमित शाह समेत कई बड़े नेता वोट डालेंगे.

दूसरे चरण में आने वाले 14 जिले की कुल 93 सीटों पर 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 69 महिला उम्मीदवार हैं. जबकि 764 पुरुष उम्मीदवार हैं. जिसमें अहमदाबाद की 21 सीटों पर सबसे ज्यादा 249, बनासकांठा की 9 सीटों के लिए 75, वडोदरा की 10 सीटों के लिए 72 उम्मीदवार, आणंद की 7 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार, महेसाणा की 7 सीटों के लिए 63 उम्मीदवार, गांधीनगर की 5 सीटों के लिए 50 उम्मीदवार, खेडा की 6 सीटों के लिए 44 उम्मीदवार, पाटन की 4 सीटों के लिए 43 उम्मीदवार, पंचमहल की 5 सीटों के लिए 38 उम्मीदवार, दाहोद की 6 सीटों के लिए 35 उम्मीदवार, अरवली की 3 सीटों के लिए 30 उम्मीदवार, साबरकांठा की 4 सीटों के लिए 26 उम्मीदवार, महीसागर की 3सीटों के लिए 22 उम्मीदवार, छोटा उदयपुर की 3 सीटों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं.

बता दें कि सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को हुआ था. जिसमें औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था. 2017 के चुनाव के नतीजों को देखें तो 93 सीटों में से 52 सीटों पर बीजेपी और 40 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी, जिसमें अहमदाबाद जिले की 21 सीट में से 15 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. वडोदरा में 10 सीटों में से 9 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इस बार अहमदाबाद के बापुनगर सीट पर सबसे ज्यादा 49 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...