18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यलखनऊ से निर्देश है, डराइए-धमकाइए... योगी सरकार, पुलिस और चुनाव आयोग सब...

लखनऊ से निर्देश है, डराइए-धमकाइए… योगी सरकार, पुलिस और चुनाव आयोग सब पर भड़के अखिलेश

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर और खतौली में उपचुनाव हो रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने पुलिस प्रशासन पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ऐक्शन ले रही है और उन्हें वोट देने से रोका जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं के गावों में लोगों को घरों में कैद किया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से अधिकारियों को खासतौर पर मैनपुरी सीट की निगरानी के लिए भेजा गया है। रामपुर में कर्फ्यू जैसा माहौल है और वहां प्रत्याशी धरने पर बैठे हैं कि फेयर इलेक्शन नहीं हो रहा है।

सपा सोमवार को मतदाना शुरू होने के बाद से ही लगातार प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगा रही है। अखिलेश ने भी डिंपल यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिस दिन से रामपुर में वोट मांगकर आए हैं, तब से प्रशासन लगा हुआ है कि वोट न पड़ने पाए। वोट न पड़ने के हर तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं रामपुर गया तो हर चौराहे पर पुलिस खड़ी है। मुझे लगा कि सुरक्षा का इंतजाम है लेकिन सभा स्थल पर हम पहुंचे तो पता चला कि लोग न आ जाएं सभा में, इसलिए पुलिस खड़ी है।

अखिलेश ने कहा कि रामपुर में प्रत्याशी ने खुद धरना दिया कि पुलिस फेयर इलेक्शन नहीं करा रही है। फौज लगा दीजिए। रामपुर में फौज तक की मांग कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस पर सवाल उठेगा तो लोकतंत्र कैसे बच पाएगा। बाहर की फोर्स के साथ लोकल फोर्स रहती है। लोकल फोर्स रास्ता दिखाती है। रामपुर की ही बात है। मैनपुरी में पहले ही दिन से प्रशासन कोशिश में है कि वोट कैसे रोका जाए और सपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कैसे हो। बीजेपी को खुली आजादी है। शराब बांट सकते हैं। कुछ भी कर सकते हैं। उनके गांव में कोई फोर्स नहीं जा रही है।

अखिलेश ने सवाल किया कि बाहर से जो फोर्स आ रही है, उन्हें ब्रीफिंग क्या हो रही है? क्या उन्हें कहा जा रहा है कि सपा के जो चिह्नित गांव हैं, उनमें जाइए। डराइए, धमकाइए। ऐसी भाषा यूज हो रही है कि शेयर भी नहीं कर सकते। अखिलेश ने अधिकारियों पर भी सवाल उठाया और कहा कि वे योगी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ के पत्रकार जानते होंगे। अधिकारियों को मैनपुरी की निगरानी के लिए रखा है। भाषा है न कि डंडा डालकर रखे हैं। भाषा ठीक नहीं है लेकिन… । एक अधिकारी ने कहा कि ऊपर से इतना डंडा है कि हम आपकी कैसे सुने? लखनऊ से ये सब चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सपा और नेताजी के साथ है। एक-एक वोट जनता सपा के पक्ष में डालने जा रही है। हर वर्ग के लोग डिंपल यादव के लिए मतदान कर रहे हैं। प्रशासन और आयोग की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा वोट पड़ें और यहां वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। रामपुर में कर्फ्यू लगा दिया है।

डिंपल यादव ने भी लगाया धांधली का आरोप
वहीं, मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी ट्वीट कर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीएम मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के फोन को नहीं रिसीव कर रहे। संज्ञान ले चुनाव आयुक्त।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...