8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में बढ़ा विवाद, शिवसेना कार्यकर्ताओं को घुसने से रोका, 100 से...

कर्नाटक में बढ़ा विवाद, शिवसेना कार्यकर्ताओं को घुसने से रोका, 100 से अधिक हिरासत में

Published on

बेलगावी

कर्नाटक महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गाड़ियों के बाद अब महाराष्ट्र से कर्नाटक पहुंच रहे नेताओं को रोका जा रहा है। कर्नाटक में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले बेलगावी के डीसी दफ्तर पहुंचे महाराष्ट्र एकीकरण समिति के नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समिति के नेता वहां महाराष्ट्र के नेताओं की एंट्री के लिए इजाजत मांगने गए थे। इनके अलावा पुलिस ने महाराष्ट्र की गाड़ियों पर हमला करने के आरोप में कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) के 100 कार्यकर्तओं को भी कस्टडी में लिया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक के बेलगावी के हीरेबागवाड़ी में टोल प्लाजा के पास महाराष्ट्र की पांच गाड़ियों पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। प्रदर्शनकारियों ने कुछ गाड़ियों की नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी थी। आरोप में केआरवी के 100 कार्यकर्तओं को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस-प्रदर्शनकारियों में गहमागहमी
केआरवी कार्यकर्ता बेलगावी में महाराष्ट्र के नेताओं के दौरे के विरोध में बेंगलुरु से वहां पहुंच रहे थे। इसे देखते हुए पुणे-बेंगलुरु नैशनल हाइवे 4 स्थित टोल प्लाजा पर भारी पुलिस तैनात किया गया था। इसी समय पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी हुई।

केआरवी चीफ नारायण गौड़ा ने पुलिस विभाग की कड़ी निंदा की। उन्होंने सवाल किया, ‘हम प्रदर्शन करने महराष्ट्र नहीं जा रहे थे बल्कि बेलगावी जा रहे थे जो कर्नाटक का हिस्सा है। हमें बीच रास्ते रोकना अनुचित है।’ उन्होंने कहा कि वह गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र से इस मामले में बात करेंगे।

बेलगावी में 100 झंडे फहराने की थी योजना
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गौड़ा ने कहा, ‘हमने महाराष्ट्र को कड़ा संदेश भेजने की योजना बनाई थी जो कि सीमा मामले पर बिना मतलब बाधा डाल रहा है। हमने बेलगावी में 100 झंडे फहराने की योजना बनाई थी जिसे पुलिस ने रोक दिया।’

कर्नाटक में महाराष्ट्र की गाड़ियों पर हमले को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम बसवराज बोम्मई को कॉल करके इस घटना पर नाराजगी जताई है। बोम्मई ने फडणवीस को भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र पासिंग की गाड़ियों को कर्नाटक में सुरक्षा दिया जाएगा। साथ ही हमला करने वालों पर ऐक्शन लेने की बात कही है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...