7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeभोपालMP में बच्चों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- 'मामाजी सुनिए हमारी गुहार...'

MP में बच्चों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- ‘मामाजी सुनिए हमारी गुहार…’

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश के सागर में सड़क के गड्ढों से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है. बच्चों ने एक साथ स्वर में कहा, “नन्हे-मुन्ने करे पुकार, मामा जी सुनिए हमारी गुहार.” मामाजी अब आप ही हमारी रक्षा कीजिए. सागर के अफसरों को नन्हे मुन्ने बच्चों की कोई फिक्र नहीं है. हमें स्कूल आने में डर लगता है.

फिर भी भविष्य उज्जवल बनाने के लिए स्कूल आते हैं. कृपया हमसे हमारा उज्जवल भविष्य दूर न करें. दुर्घटना होने से पहले रोड बनवा दें और खाई के पास रेलिंग लगवा दें. प्लीज मामा जी हमारी मदद कीजिए.

दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है
दरअसल, भैंसा पहाड़ी से NH-44 तक करीब 5 किलोमीटर की सड़क तीन साल से क्षतिग्रस्त है. इस मार्ग पर गढ़पहरा का प्रसिद्ध मंदिर, सरकारी और निजी स्कूल हैं. इस रास्ते से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और टीचर रोजाना आते-जाते हैं. सड़क जर्जर होने और जानलेवा गड्‌ढे होने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत
टीचरों ने सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन को पत्र लिखा. साथ ही शिक्षक और अभिभावकों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की. मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद पब्लिक स्कूल के टीचर आगे आकर गड्ढ़ों को भरने का प्रयास किया. साथ ही बच्चों ने भी मदद की और कविता के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से गुहार लगाई.

मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर जायसवाल ने बताया, “इस रोड का मरम्मत कार्य हमेशा होता रहता है. जिन स्कूल के लोगों ने फोटो खिंचवाने के लिए गड्ढे भरे हैं, उन्होंने भी हमारे ही मैटीरियल का उपयोग किया है. सड़क बनने के लिए स्वीकृत है. निविदा की प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू किया जाएगा. आज भी सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है.”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this