7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्ययूपी: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे ₹15 लाख, ज्वॉइनिंग लेटर भी...

यूपी: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे ₹15 लाख, ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया

Published on

लखनऊ

सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजो ने सहायक समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर ना सिर्फ फर्जी लिखित परीक्षा ली बल्कि साक्षात्कार भी ले लिया और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. फिलहाल ठगे गए युवक की तरफ से लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज हुई है.

बताया जा रहा है कि लखनऊ के त्रिवेणी नगर के रहने वाले अवतल मिश्रा के साथ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शुरुआत दिसंबर 2021 में हुई. जब अवतल की मुलाकात हजरतगंज के गेस्ट हाउस में शिवम सिंह से हुई. शिवम ने खुद को सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बताया और बताया कि आंतरिक स्तर पर सहायक समीक्षा अधिकारी की नियुक्ति होनी है.

कुछ दिन बाद शिवम सिंह ने अवतल की मुलाकात अमन और रोहित सिंह से करवाई और बताया कि सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए 15 लाख रुपये खर्च होंगे. पैसा देने पर मामला तय हुआ तो जालसाज युवक अवतल को आगंतुक का पास बनवाकर सचिवालय परिसर के कमरे में ले जाकर ना सिर्फ लिखित परीक्षा करवाई बल्कि उसका इंटरव्यू भी करवाया और बाद में नवंबर में ज्वॉइनिंग का नियुक्ति पत्र भी दे दिया.

जलसाजो ने पीड़ित युवक से वेरिफिकेशन के नाम पर उसके शैक्षणिक दस्तावेज भी रख लिया. मामला जब जालसाजी का निकला तो पीड़ित ने जब पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज मांगे तो जालसाजो ने पहले धमकाया और बाद में अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए हैं. फिलहाल हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this