6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यडिंपल की जीत के बाद अखिलेश ने थमाया शिवपाल को सपा का...

डिंपल की जीत के बाद अखिलेश ने थमाया शिवपाल को सपा का झंडा, SP में मिली PSP

Published on

लखनऊ,

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव बंपर जीत की ओर बढ़ रही हैं. इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे. अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा शिवपाल सिंह यादव को दिया. इसी के साथ शिवपाल सपा में शामिल हो गए. सपा की पार्टी प्रसपा का भी सपा में विलय हो गया.

मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था. ऐसे में मुलायम की विरासत कही जाने वाली यह सीट सपा परिवार के लिए काफी अहम मानी जा रही थी. यही वजह थी कि चुनाव से पहले अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव से पुरानी अदावत खत्म करने के लिए तैयार हो गए थे. इसके बाद शिवपाल यादव और अखिलेश ने इस सीट पर मिलकर प्रचार किया था.

अखिलेश ने शिवपाल को थमाया सपा का झंडा
सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने इस सीट पर प्रचंड जीत हासिल की है. जीत से उत्साहित अखिलेश यादव चाचा शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे. अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा शिवपाल सिंह यादव को दिया. इसी के साथ शिवपाल यादव पूरी तरह से सपा में शामिल हो गए. ये झंडा शिवपाल की गाड़ी पर लगाया गया. इसी बीच यहां मौजूद सपा और प्रसपा के सैकड़ों समर्थकों ने खूब तालियां बजाईं.

शिवपाल ने सपा के टिकट पर लड़ा था विधानसभा चुनाव
इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव में भी शिवपाल यादव और अखिलेश यादव पुराने विवाद को खत्म करके एक साथ आए थे. यहां तक कि शिवपाल ने सपा के टिकट पर ही जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की. हालांकि, बाद में अखिलेश और सपा के बीच रिश्तों में फिर खटास आ गई. इसके बाद कहा जा रहा था कि शिवपाल यादव बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं.

मुलायम के निधन के बाद साथ आए शिवपाल और अखिलेश यादव
इस साल मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया था. इसके बाद अखिलेश औऱ शिवपाल के बीच में काफी करीबी देखी गई थी. ये पहले ही कहा जाने लगा था कि अखिलेश और शिवपाल अब साथ आ सकते हैं. मैनपुरी चुनाव में मतदान से पहले हुआ भी कुछ ऐसा ही. अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ शिवपाल के घर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान शिवपाल ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया था. इसके बाद शिवपाल और उनके बेटे आदित्य ने डिंपल के लिए जमकर प्रचार भी किया था.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this