6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'Delete मत करना', नतीजे आते ही यूपी के डिप्टी CM ने हटाया...

‘Delete मत करना’, नतीजे आते ही यूपी के डिप्टी CM ने हटाया ट्वीट तो सपा नेता ने घेरा

Published on

लखनऊ,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया एक ट्वीट उनके लिए फजीहत की वजह बन गया. केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी उपचुनाव के नतीजे आने से पहले एक ट्वीट किया, लेकिन नतीजों का रुझान आने के कुछ ही घंटे बाद उन्हें ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा. लेकिन तब तक उनके ट्वीट का स्क्रीन शॉट कई लोगों ने ले लिया था अब इस ट्वीट को लेकर उन्हें सपा के नेता और ट्विटर यूजर्स घेर रहे हैं.

केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा था कि आज यूपी के उपचुनाव परिणाम भविष्य के लिए निर्णायक संदेश देने वाले होंगे. जाहिर है कि डिप्टी सीएम इन उपचुनावों में बीजेपी की जीत की उम्मीद लगा रहे थे.

मतगणना शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही रुझान आने लगे. यूपी की एक लोकसभा सीट मैनपुरी और दो विधानसभा सीट रामपुर सदर और खतौली में बीजेपी के उम्मीद पिछड़ने लगे. मैनपुरी सीट पर तो सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 2 लाख 38 हजार वोटों की लीड ले चुकी हैं. मनमाफिक नतीजे न आने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया. लेकिन तब तक कई लोग इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट ले चुके थे. अब ये लोग इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर कर डिप्टी सीएम की चुटकी ले रहे हैं और लिख रहे हैं आप ने ट्वीट डिलीट क्यों कर दिया.

बता दें कि गुरुवार को यूपी के तीन सीटों के उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इनमें से मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर तो डिंपल यादव 2 लाख 38 हजार वोटों की लीड ले चुकी हैं. खतौली सीट पर आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया बीजेपी से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि रामपुर सदर सीट पर बीजेपी लंबे समय तक पिछड़ती रही है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this