6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यरात में पत्नी ने दो बार सेक्स से किया इनकार तो भड़का...

रात में पत्नी ने दो बार सेक्स से किया इनकार तो भड़का पति, गला घोंटकर मार डाला

Published on

अमरोहा

अब मुझे और सेक्स नहीं करना है, पत्नी के मुंह से ये बात सुनते ही पति ने आपा खो दिया और भयानक विवाद के बाद रस्सी से उसका गला घोंट कर मार दिया। आरोपी पति ने रात में पत्नी को नींद से जगाया और सेक्स करने की इच्छा जाहिर की। पहली बार पत्नी ने उसकी बात मान ली। कुछ देर बाद उसने फिर से पत्नी को दोबारा जगा कर सेक्स करने के लिए कहा। इस बात पर पत्नी चिढ़ गई और संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पति को ये बात पसंद नहीं आई और रात में ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में करस्सी के टुकड़े से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने शव को पॉलीथिन की बोरी में पैक कर घर से 50 किमी दूर फेंक दिया। पति ने फिर खुद ही पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

अमरोहा की रहने वाली रुखसार की 2013 में अनवर से शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। अनवर अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर बेकरी चलाता है, जबकि उनका परिवार पहली मंजिल पर रहता है। पुलिस के मुताबिक 5 दिसंबर को देर रात दो बार सेक्स करने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद अनवर ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा के रतूपुरा गांव के पास एक महिला का अज्ञात शव बरामद किया था। ठाकुरद्वारा थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और शव की तस्वीरें आसपास के थानों और जिलों की पुलिस को भेजी गई।

पति बोला, पत्नी के व्यवहार था परेशान
अमरोहा में दर्ज महिला के लापता होने की शिकायत से मिलान के बाद, मुरादाबाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए अनवर को बुलाया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। सर्किल ऑफिसर ठाकुरद्वारा अर्पित कपूर ने कहा कि पूछताछ के दौरान अनवर ने रुख्सार को मारने की बात स्वीकार की है। अनवर ने कहा कि पहले से ही उसके व्यवहार से परेशान था और उसे मारना चाहता था। जब उसने सोमवार सुबह दूसरी बार उसके सेक्स करने से इनकार कर दिया, तो उसने हत्या कर दी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...