6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यसौराष्ट्र के मोरबी में नहीं पड़ा ब्रिज हादसे का असर, हार की...

सौराष्ट्र के मोरबी में नहीं पड़ा ब्रिज हादसे का असर, हार की बजाए तीनों सीटों पर लहराया भगवा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनावों में मोरबी ब्रिज हादसे का असर नहीं रहा। सौराष्ट्र में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की तो मोरबी जिले की तीन सीटों पर भी कमल खिला। मोरबी हादसे में लोगों की जान बचाने के लिए नदी में कूदने वाले कांतिलाल अमृतिया ने बड़े अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया। कांतिलाल अमृतिया को 59.21 फीसदी वोट मिले। गुजरात चुनावों के ऐलान से ठीक पहले हुए मोरबी ब्रिज हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई थी। तब ऐसा माना गया था कि मोरबी ब्रिज हादसे के चलते बीजेपी को सौराष्ट्र और मोरबी जिले में नुकसान होगा। ऐसा नहीं हुआ। जिले की टंकारा और वांकानेर सीटों पर बीजेपी को जीत मिली।

2017 में जीती थी कांग्रेस
2017 के चुनावों में मोरबी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ब्रजेश मेरजा जीते थे, लेकिन बाद में वे बीजेपी में चले गए थे तो उपचुनाव हुआ। हालांकि मेरजा जीतने में सफल रहे और फिर वे मंत्री बने थे। जब हादसा हुआ तो उस वक्त ब्रजेश मेरजा कैबिनेट मंत्री के तौर पर वहां मौजूद थे, लेकिन चुनावों में टिकट कांतिलाल अमृतिया को मिली। अमृतिया 2017 के चुनाव में मेरजा से हार गए थे। लेकिन 2007 और 2012 में जीते अमृतिया के लिए 2022 अहम रहा। वे फिर जीते और मोरबी सीट पर कांतिलाा अमृतिया ने कांग्रेस को 61,580 हजार वोटों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार को 52 हजार वोट मिले।

बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप
टंकारा सीट पर 2017 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। यहां पर पार्टी के उम्मीदवार ललित कगथरा विजयी रहे थे, लेकिन 2022 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और बीजेपी ने ब्रिज हादसे के बाद भी यह सीट छीन ली। इसी प्रकार से वांकानेर सीट से लगातार तीन बार से जीत रहे मोहम्मद जावेद पीरजादा भी चुनाव नहीं जीत पाए और उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

मोदी-योगी ने किया था फोकस
वांकानेर हो या फिर मोरबी इन सीटों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभाएं की थीं। तो वहीं पीएम मोदी ने राजकोट में तीन जनसभाएं की थी और हादसे के बाद वे खुद मोरबी पहुंचे थे। इस दौरे में पीएम मोदी ने पीड़ितों से मुलाकात के साथ दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने तमाम सवाल खड़े किए थे, लेकिन उनका असर दिखाई नहीं दिया।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...