6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP: लोनी पाकिस्तान में है क्या? खतौली से जीतने के बाद क्यों...

UP: लोनी पाकिस्तान में है क्या? खतौली से जीतने के बाद क्यों बोले मदन भैया

Published on

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने वोट जीत हासिल की है। जीत के बाद मदन भैया का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। मदन भैया के बाहरी होने पर सवाल उठ रहे हैं, जिस पर उन्होंने पूछा, क्या लोनी पाकिस्तान में है। दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को हराने के बाद मदन भैया मीडिया के सामने खतौली की जनता के लिए आभार व्यक्त कर रहे थे। यहां उनके लोनी (गाजियाबाद) का होने पर सवाल उठा। विपक्ष के सवाल पर पूछा गया कि वह कैसे खतौली का विकास कर पाएंगे।

मदन भैया ने जीत के बाद खतौली जनता, सपा रालोद गठबंधन, किसान, कमेरा और अल्पसंख्यक को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि ये भाईचारे की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों, गरीबों, मजदूरों की राजनीति की है। मुजफ्फरनगर और खतौली के विकास का दावा किया। विपक्ष ने लगातार उनके लोनी निवासी यानी बाहरी होने का मुद्दा उठाया। ऐसे में क्षेत्र का विकास प्रभावित होने की बात कही जा ही है। इस पर मदन भैया ने पलटवार करते हुए पूछा, लोनी पाकिस्तान में है क्या? उन्होंने कहा कि हम भाईचारा जोड़ने की कोशिश कर रहे है। लोनी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर सब प्रदेश का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने लोनी चुनाव हारने पर कहा कि खतौली का प्रशासन निष्पक्ष और वहां का नहीं।

खतौली में 22 हजार वोट से जीते मदन भैया
मदन भैया उर्फ मदन सिंह कसाना गाजियाबाद लोनी के जवाली गांव निवासी हैं। खेकड़ा विधानसभा सीट से चार बार विधायक भी चुने जा चुके हैं। सपा रालोद गठबंधन में खतौली सीट यूपी विधानसभा उपचुनाव में जयंत चौधरी के खाते में दी गई। इसके बाद जयंत चौधरी ने खतौली सीट पर बीजेपी की राजकुमारी सैनी के सामने मदन भैया को मैदान में उतारा। जहां भदन भैया जयंत चौधरी की उम्मीदों पर खरा उतरें। खतौली विधानसभा सीट पर मदन भैया ने 22 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...