6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यपंजाबः तरनतारन अटैक के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ, ISI ने की...

पंजाबः तरनतारन अटैक के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ, ISI ने की थी प्लानिंग!

Published on

तरनतारन,

पंजाब के तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर देर रात RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड) अटैक में खालिस्तान समर्थक आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने पंजाब में सक्रिय अपने स्लीपर सेलों के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया है.ये हमला सरहाली में किया गया है. ये वही जगह है जहां कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर है. हालांकि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पिछले दिनों रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई थी.

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई रिंदा के टेरर को कायम रखना चाहती है. इसी वजह से माना जा रहा है कि सांकेतिक तौर पर ये अटैक किया गया है. दरसअसल, कुख्यात आतंकी रिंदा खालिस्तान समर्थक था. लिहाजा उसके खौफ को बनाए रखने का प्रयास किया गया है.

मोहाली में भी हुआ था अटैक
इससे पहले मोहाली में पंजाब के इंटेलीजेंस के ऑफिस पर भी आरपीजी अटैक हुआ था. अब इसी तर्ज पर तरनतारन के सरहाली में हमला हुआ है. हमले के बाद पंजाब की पुलिस अलर्ट हो गई है. पंजाब के डीजीपी सरहाली के लिए रवाना हो गए हैं.

बीजेपी ने साधा सीएम मान पर निशाना
वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस हमले के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तरनतारन में अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर स्थित सरहाली में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से अटैक किया गया है. लेकिन AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के फरमान पर भगवंत मान गुजरात और दिल्ली में व्यस्त हैं. साथ ही कहा कि सरकार से उम्मीद है कि पंजाब में शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.

इंटेलीजेंस एजेंसियों ने किया कन्फर्म
इस हमले को लेकर इंटेलीजेंस एजेंसियों ने भी कन्फर्म किया है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि डायरेक्ट हिट न होने की वजह से इसका असर कम हुआ है. बताया जा रहा है कि मोहाली में पंजाब इंटेलीजेंस के ऑफिस में जिस तरह से हमला हुआ था, ये अटैक भी वैसा ही है.

 

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...