7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपाल‘मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो’, कहने वाले कांग्रेस नेता...

‘मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो’, कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया है। राजा पटेरिया ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस समर्थकों से पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की बात की थी। पटेरिया ने बयान देने के बाद सफाई भी दी थी। लेकिन इसके बाद बीजेपी ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए थे।

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से तड़के सुबह गिरफ्तार किया गया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “वह आदतन ऐसा करते हैं। लोगों को उकसाने वाले ऐसे कृत्यों के लिए आजीवन कारावास, मृत्युदंड की धाराएं 115 और 117 हैं। इन धाराओं को लगाया गया है।राजा पटेरिया को आज हट्टा (दमोह) से गिरफ्तार किया गया। वह इस समय पवई में हैं। IPC की धारा 115 और 117 को धारा 451, 504, 505, 506, 153b में जोड़ा गया है। उन्हें पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये गैर-जमानती धाराएं हैं लेकिन यह न्यायालय पर निर्भर है।”

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बता दें कि एक वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बाद एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, “भारत जोड़ो यात्रा का ड्रामा करने वालों की हकीकत सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिल में बसते हैं, वे पूरे देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। जब कांग्रेस जमीन पर उनका मुकाबला नहीं कर सकती तो कांग्रेस नेता मोदी को मारने की बात कर रहे हैं।”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this