11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन से जंग के बीच डांस करती दिखीं पुतिन की गर्लफ्रेंड, Z...

यूक्रेन से जंग के बीच डांस करती दिखीं पुतिन की गर्लफ्रेंड, Z वाला बैज पहन रूसी सेना का किया समर्थन

Published on

मॉस्को

यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की बारिश के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड को डांस करते देखा गया है। अलीना कबेवा के बारे में अफवाह है कि वह पुतिन के बच्चे की मां हैं। अलीना को बहुत कम ही सार्वजनिक तौर पर देखा जाता है। वह रिदमिक जिमनास्टिक में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्हें हाल में ही सोची में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान डांस करते देखा गया है। इस ट्रेनिंग में उनके साथ दूसरे जिम्नास्ट भी दिखाई दिए। यह ट्रेनिंग ब्लैक सी रिसॉर्ट सोची में सीरियस ट्रेनिंग कॉम्प्लेस में आयोजित की गई थी।

रूसी सेना के समर्थन वाला बैज पहना
इस दौरान कबेवा को रूसी सेना से जुड़े जेड (Z) बैज भी गर्व से पहने हुए देखा गया। पश्चिमी देशों में इसे रूसी बर्बरता का प्रतीक माना जाता है। पुतिन के कुछ आलोचक इस प्रतीक की तुलना अडोल्फ हिटलर के स्वास्तिक की तरह दिखने वाले चिन्ह से करते हैं। रूसी आउटलेट पेपराजी ने दावा किया है कि अलीना ने हाल में ही प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। उन्होंने सोची में एक नया जिमनास्टिक सेंटर खोला है। अलीना ने इस महीने की शुरुआत में हेवनली ग्रेस नाम के एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था।

पुतिन ने हमेशा किया है इनकार
अलीना काबेवा को 2008 से पुतिन की प्रेमिका के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, पुतिन की शादी ल्यूडमिला पुतिना से हुई थी। बाद में पुतिन अपनी पत्नी से अलग हो गए। ल्यूजमिला से पुतिन की दो बेटियां हैं। वहीं, रिदमिक जिम्नास्ट अलीना रूस की पूर्व सांसद हैं। वह वर्तमान में पुतिन समर्थक मीडिया संगठन की प्रमुख हैं। अलीना ने कभी भी पुतिन के साथ अपने संबंधों को स्वीकार नहीं किया है। वहीं, पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि मेरा एक निजी जीवन है जिसमें मैं हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देता। इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

यूक्रेन पर मिसाइल बरसा रहा रूस
रूसी सेना ने शनिवार को खेरसॉन शहर के मुख्य केंद्र को निशाना बनाकर गोलाबारी की। राष्ट्रपति कार्यालय के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ किरिलो ताइमोशेंको ने कहा कि इस हमले में तीन लोग घायल हो गये।इस बड़े शहर से पिछले महीने रूसी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा था जो मास्को के लिए यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में सबसे बड़ा झटका है। रूसी सैनिकों के पीछे हटने के बाद से इस दक्षिणी शहर और इसके आसपास के इलाकों पर अक्सर हमले किये जा रहे हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...