9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलOMG! 18.5 करोड़... सैम करन हो गए मालामाल, IPL नीलामी में टूटे...

OMG! 18.5 करोड़… सैम करन हो गए मालामाल, IPL नीलामी में टूटे सारे रेकॉर्ड

Published on

कोच्चि

केरल के कोच्चि में आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी शुरू हो गई है। 87 स्लॉट के लिए 10 फ्रेंचाइजी बोली लगा रही हैं। नीलामी में 405 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। उम्मीद के मुताबिक नीलामी में ऑलराउंडर्स के लिए मारामारी देखने को मिल रही है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सैम करन को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने खूब जोर लगाया। अंत में पंजाब किंग्स उन्हें अपने साथ जोड़ में सफल रही। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

18.5 करोड़ में बिके
सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा। नीलामी में इससे पहले क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) सबसे महंगा बिके थे। सैम करन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उन्हें आरसीबी से टक्कर मिली। 6.5 करोड़ बोली जाने के बाद आरसीबी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद राजस्थान और मुंबई में टक्कर होने लगी। बोली 11 करोड़ के पार जाने के बाद मुंबई ने भी अपना हाथ खींच लिया। इस बीच पंजाब किंग्स भी बीच में आई लेकिन अंत में उसने सभी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली।

टी20 में दमदार रिकॉर्ड
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन का टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 145 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 1731 रन के साथ 149 विकेट हैं। दो बार वह पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही 9 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 136 का है। करन सलामी बल्लेबाज करने के साथ ही फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं। आईपीएल के 32 मैच में उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाने के साथ ही 32 विकेट भी लिये हैं।

चेन्नई और पंजाब के लिए खेल चुके
24 साल के सैम करन ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। टीम ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस सीजन उन्होंने हैट्रिक भी लिया था लेकिन टीम ने रिलीज कर दिया। 2020 की नीलामी में करन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.5 करोड़ में खरीदा था। दो साल तक चेन्नई के साथ रहने के बाद करन ने चोट की वजह से पिछले साल हुई नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...