24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना संकट के बीच केंद्र का बड़ा कदम, इन 6 देशों से...

कोरोना संकट के बीच केंद्र का बड़ा कदम, इन 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के केस फिर से तेजी पकड़ रहे हैं. चीन में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. विशेषज्ञों को दावा है कि न्यू ईयर पर वहां हालात और भी बिगड़ेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि एक जनवरी से अब छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. उन्हें यात्रा करने से पहले अपनी नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

सरकार ने जिन देशों के यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर अनिवार्य किया है, उनमें चीन, हांग कांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं. दरअसल, इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर जारी गाइडलाइन पर भ्रम की स्थिति के कारण एयर सुविधा लागू की गई है.

अभी 2 फीसदी यात्रियों का हो रहा रैंडम टेस्ट
वैसे 24 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों में से 2 फीसदी का रैंडम कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाया जा रहा है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर प्रवेश करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं. स्क्रीनिंग के दौरान अगर लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा सुविधा जा रही है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...