8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ में क्रूरता: कैदी के साथ कुकर्म, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में...

तिहाड़ में क्रूरता: कैदी के साथ कुकर्म, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में तिहाड़ जेल के एक अंडरट्रायल कैदी पर जेल नंबर 7 के अंदर साथी कैदियों ने कथित तौर पर हमला किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि साथी कैदियों ने उसका कुकर्म भी किया। पीड़ित का आरोप है कि जेल प्रशासन शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था और उसके परिवार वालों को उससे मिलने नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, उसकी हालत जब ज्यादा खराब हुई तो उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए कैदी को लेडी हार्डिंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

अब पीड़ित के परिजनों ने इस संबंध में हरि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक व्यक्ति ने कहा कि मेरे भतीजे को 8 दिसंबर को द्वारका अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसे तिहाड़ जेल में जेल नंबर 7 में रखा गया था। वह मुझसे मिलना चाहता था लेकिन जेल अधिकारियों ने हमें उससे मिलने नहीं दिया। 27 दिसंबर को मुझे जेल प्रशासन ने बताया कि उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसने मुझे बताया कि जेल के अंदर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और साथी कैदियों ने उसका अप्राकृतिक कुकर्म भी किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि इस बारे में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...