10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलमां को सरप्राइज देने जा रहे थे ऋषभ पंत, बार-बार बुलाने पर...

मां को सरप्राइज देने जा रहे थे ऋषभ पंत, बार-बार बुलाने पर बनाया था न्यू ईयर पर उत्तराखंड में रहने का प्लान

Published on

देहरादून

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की में बड़े हादसे का शिकार हो गए। ऋषभ पंत की मर्सिडीज बेंज जीएलसी कार रेलिंग से टकरा गई और उसमें आग लग गई। ऋषभ पंत को हादसे में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया कराया है। जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत न्यू ईयर से पहले अपनी मां सोरज को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड घर आ रहे थे। मां सरोज को जैसे ही हादसे की सूचना मिली वो तुरंत अस्पताल पहुंच गईं, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सुबह करीब 5.30 बजे कोतवाली मंगलोर के पास ये ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ।

जानकारी के मुताबिक इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज बेंज जीएलसी (Mercedes Benz GLC) कार से दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे थे। ऋषभ का तीन दिन तक उत्तराखंड में अपने घर रुकने का प्लान था। पिछले कुछ दिनों से मां सरोज उन्हें घर आने के लिए बार-बार कह रही थीं। ऐसे में ऋषभ ने अचानक घर पहुंचकर मां को सरप्राइज देने का प्लान बनाया था।

ऋषभ पंत की सेहत पर सीएम धामी की नजर
उत्तराखंड में ऋषभ पंत के कार हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम पुष्कर धामी ने तुरंत उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम धामी ने ऐलान किया है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो ऋषभ के लिए उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ऋषभ हादसे के वक्त कार में अकेले थे। संभवत: झपकी आने से ये हादसा हुआ। ऋषभ पंत को पहले रुड़की के अस्पताल फिर देहरादून के मैक्स में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ के सिर और पैर में चोट आई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...