8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयBlack Friday: दो शोक समाचार और एक दुर्घटना, मोदी की मां हीरा...

Black Friday: दो शोक समाचार और एक दुर्घटना, मोदी की मां हीरा बा- फुटबॉलर पेले का निधन, ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

Published on

नई दिल्ली,

आज शुक्रवार का दिन है. लेकिन यह शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रहा. सुबह से ही तीन दुखद घटनाएं सामने आईं. आधी रात को दुनिया के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक पेले के निधन की खबर आई. इसके बाद शुक्रवार सुबह 3.30 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का निधन हो गया. इसके बाद एक और दुखद खबर सामने आई. भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया. इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.

ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं. यह हादसा दिल्ली से रुड़की जाते समय गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ. ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई. हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है. उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है. पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं.

पीएम मोदी की मां हीरा बा का अहमदाबाद में निधन
पीएम मोदी की मां हीरा बा ने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली. उनका निधन अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ. हीरा बा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी. हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया. पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया.

ब्राजील फुटबॉलर पेले का निधन
ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी. 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेल को कोलन कैंसर था और वह पिछले कुछ दिनों से साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती थे. ज्यादातर फॉर्वर्ड पोजीशन पर खेलने वाले पेले को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर कहना गलत नहीं होगा. पेले जैसा खिलाड़ी शायद ही आने वाले सदियों तक पैदा हो. पेले का ऑरिजनल नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था. लेकिन शानदार खेल के चलते उन्हें कई दूसरे नामों से भी जाना जाता था. पेले को ‘ब्लैक पर्ल’, ‘किंग ऑफ फुटबॉल’, ‘किंग पेले’ जैसे कई सारे निकनेम मिले. पेले अपने जमाने के सबसे महंगे फुटबॉलर्स में से एक थे.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...