9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभेल न्यूज़बॉलीबुड नाइट में रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा मेले का समापन 

बॉलीबुड नाइट में रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा मेले का समापन 

Published on

– भोजपाल महोत्सव मेला में चेतना भारद्धाज की प्रस्तुति आज

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में चेतना भारद्धाज रविवार को अपनी आवाज का जादू बिखेरनी आ रही हैं। बॉलीबुड नाइट में चेतना भारद्धाज की रंगारंग प्रस्तुति और भव्य आतिशबाजी के साथ रात 10.30 बजे मेले का समापन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ ही मेला समिति की पूरी टीम मौजूद रहेगी।

बता दें कि चेतना भारद्वाज सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से प्रसिद्धी हासिल की। चेतना बचपन से ही सिंगिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थीं। उन्हें इंडियन आइडल के 11 सीजन में अपने टैलेंट को दुनिया के सामने दिखाने का मौका मिला। चेतना की मां ने 6 वर्ष की उम्र में उन्हें संगीत सिखाने के लिए ट्यूशन में दाखिला दिलवाया था, तभी से वह संगीत सीख रही थीं। स्कूल की पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वर्ष 2019 में उन्होंने इंडियन आइडल 11 से टेलीविजन पर अपना डेब्यू किया।  मेले में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। बता दें कि 35 दिनों तक चलने वाले भोजपाल महोत्सव मेले में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग शिरकत कर चुके हैं।

Latest articles

बीएचईएल में कर्मचारियों और श्रमिकों को बँटेगी मिठाई

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) इकाई के मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध विभाग द्वारा...

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...