8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालसतना में सिलेंडर ब्लास्ट, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO

सतना में सिलेंडर ब्लास्ट, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO

Published on

सतना ,

मध्य प्रदेश के सतना में ब्लास्ट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया. इससे अफरातफरी का माहौल हो गया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
गौरतलब है कि सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी टॉकीज रोड पर रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रेस्टोरेंट में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. पुलिस के मुताबिक, सुनील केसरवानी नामक व्यक्ति का रेस्टोरेंट है. पूछताछ में पता चला है कि चाय बनाते समय रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर की गैस लीक होने लगी. जिससे पलक झपकते ही आग लग गई.

जान बचाकर रेस्टोरेंट से भागे लोग
आग की लपटें तेज होती देख रेस्टोरेंट में मौजूद लोग बाहर भागे और अपनी जान बचाई. इसी बीच सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस घटना को लोगों ने अपने फोन में कैद कर लिया.

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
पुलिस का कहना है कि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं इस आग लगने की वजह से पड़ोस की दुकान भी इसकी जद में आ गई. सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this