5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वनडे सीरीज में लौट रहे यॉर्कर किंग...

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वनडे सीरीज में लौट रहे यॉर्कर किंग बुमराह

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खुशखबरी है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी हो रही है। उन्हें पहले वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में नहीं रखा गया था, लेकिन आज बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए वापसी का ऐलान किया है। बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट से बाहर थे और पीठ की चोट के कारण आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे।

इस बीच पेसर रिहैबिलिटेशन से गुजरा है और उसे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की ओर से फिट घोषित किया गया है। बुमराह का फिट होना टीम इंडिया के लिए खुश खबरी है। उनके टीम में होने से भारतीय गेंदबाजी की मारक छमता और भी बढ़ जाती है। पिछले कुछ वर्षों में वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में भी वह नहीं खेले थे और यह टीम इंडिया के लिए बड़ा सेटबैक था। उनकी गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने बॉलिंग में मोर्चा संभाला था। मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी हुई थी, लेकिन टीम ने वह कमाल नहीं किया, जिसकी उम्मीद थी। भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेटों की शर्मनाक हार मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम और बोर्ड की काफी आलोचना हुई थी।

श्रीलंका वनडे के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...