8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालशनिदेव ने 'खोली आंखें', मोबाइल में कैद हुआ अद्भुत नजारा... तो पुजारियों...

शनिदेव ने ‘खोली आंखें’, मोबाइल में कैद हुआ अद्भुत नजारा… तो पुजारियों ने बताई चौंकाने वाली बात

Published on

मुरैना

कलयुग में अगर भगवान अपनी आंखें खोलें तो इसे आप क्या कहेंगे, क्योंकि ऐसा ही वाकया मुरैना के शनि मंदिर में देखने को मिला है। जहां शनि देव ने अपनी आंखें खोली और यह पूरा नजारा एक मोबाइल में कैद हो गया। दरअसल, यह पूरा मामला 31 दिसंबर 2022 का बताया जा रहा है। ग्वालियर की पुलिस लाइन में पदस्थ अशोक परिहार नाम का पुलिसकर्मी बीते 10 साल से लगातार मुरैना जिले में स्थित त्रेता युग के शनि मंदिर पर दर्शन के लिए जाते है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को भी अशोक परिहार अपनी पत्नी के साथ शनि मंदिर पहुंचा था। यहां अशोक परिहार जब शनिदेव की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद उनका मोबाइल में वीडियो बना रहा था तभी एक चमत्कार हो गया।

शनिदेव ने आंखें खोली, वीडियो वायरल
अशोक परिहार ने देखा के शनिदेव की प्रतिमा की आंखें खुली हुई है यह नजारा देखकर व एक पल के लिए चौंक गए। उन्‍होंने तुरंत मोबाइल की रिकॉर्डिंग बंद की और जब खुद सामने से शनिदेव की प्रतिमा को देखा तो उसे आंखें खुली हुई नजर आई। यह देखकर वे हैरत में पड़ गए। मोबाइल में शनिदेव की आंखें खोलने की तस्वीर का अद्भुत नजारा कैद हो गया था। वहीं, यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुजारी बोले- ये अनहोनी का संकेत
अशोक परिहार ने इस बात की जानकारी तुरंत मंदिर के पुजारी को दी। मंदिर के पुजारी ने इसे चमत्कार बताया और उसके बाद तेजी से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि मंदिर में ही रहने वाले शिवराम दास महाराज ने इसे किसी अनहोनी का संकेत बताया है। शिवराम दास महाराज का कहना है कि हमारे यहां शनि की आंखों के दर्शन कभी नहीं किए जाते हैं उनके चरणों के दर्शन किए जाते हैं और ऐसे में अगर शनि देव अपनी आंखें खोल रहे हैं तो यह किसी भारी विपत्ति का संकेत है यह विपत्ति मंदिर पर भी आ सकती है, इस प्रदेश पर भी आ सकती है या कहीं और भी आ सकती है। इस मामले में श्रद्धालु पुलिसकर्मी अशोक परिहार का कुछ और ही तर्क है। अशोक परिहार का कहना है कि भगवान कभी नाराज नहीं होते हैं भगवान ने उन्हें दर्शन दिए हैं और उन्हें आशीर्वाद दिया है। वह खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this