8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालदिल्ली के आर्किटेक्ट तैयार करेंगे मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा, 54 फीट...

दिल्ली के आर्किटेक्ट तैयार करेंगे मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा, 54 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर होगी स्थापित

Published on

नई दिल्ली,

मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा बनने जा रही है. आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और MPSTDC के मार्गदर्शन में इस प्रतिमा का निर्माण करवाया जाएगा. इस परियोजना के तहत आचार्य शंकर संग्रहालय और अद्वैत वेदांत के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान का निर्माण होगा. मान्धाता पर्वत के ऊपर आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहु-धातु की मूर्ति बनाई जाएगी है, जो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसी होगी.

इस प्रतिमा के साथ एक संग्रहालय परिसर भी होगा जो पारंपरिक भारतीय मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित होगा. यहां 3D होलोग्राम प्रोजेक्शन गैलरी, कलाकृतियां, एक विस्तृत स्क्रीन थिएटर और अद्वैत नर्मदा विहार नामक एक सांस्कृतिक नाव की सवारी से युक्त प्रदर्शनी भी बनाई जाएगी. जिसमें यहां आने वालों को आचार्य शंकर की जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में बताया जाएगा. इसके अलावा अद्वैत वेदांत के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना भी की जाएगी.

मध्य प्रदेश सरकार के लिए दिल्ली की सीपी कुकरेजा आर्किटेक्ट्स इस प्रतिमा को डिज़ाइन कर रही है. प्रतिमा को 54 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया जाएगा. इसकी कुल ऊंचाई 108 फीट होगी. कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट इसी साल बनकर तैयार होगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this