8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालभोपाल गैस त्रासदी : SC की केंद्र को फटकार, कहा- मुआवजे के...

भोपाल गैस त्रासदी : SC की केंद्र को फटकार, कहा- मुआवजे के लिए 25 साल तक कहां थी सरकार

Published on

नई दिल्ली,

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़‍ितों को अब तक नहीं म‍िले मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजे की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे के भुगतान पर पुनर्विचार करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए समय को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. शीर्ष अदालत ने कहा, ‘आपको यह समझने में 25 साल लग गए कि जो मुआवजा लिया गया वो गलत था?’

आंकड़ों के बारे में सोचने में आपको 26-27 साल नहीं लगते
कोर्ट ने कहा, मुआवजे के आंकड़ों के बारे में सोचने में आपको 26-27 साल नहीं लगते. केंद्र 1989 में समझौते के बाद यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन (UCC) द्वारा भुगतान किए गए 470 मिलियन डॉलर से अधिक मुआवजे की मांग कर रहा है. अदालत ने सरकार से यह जवाब देने के लिए भी कहा कि अगर वह इस बात से संतुष्ट है कि सरकार UCC के साथ समझौते के बाद मिले ज्यादा मुआवजे की हकदार थी तो उसने पीड़ितों को बढ़े हुए मुआवजे का भुगतान क्यों नहीं किया.

क्यूरेटिव पिटीशन पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अगर सरकार इतनी संतुष्ट थी कि उन्हें 600 करोड़ रुपये चाहिए और भुगतान करने की आवश्यकता है, तो उस समय भुगतान क्यों नहीं किया? संतुष्ट होने के बाद आपने उन्हें भुगतान नहीं किया, अब आप क्यूरेटिव पिटीशन के जरिए यहां आ रहे हैं. सरकार अगर संतुष्ट थी कि ये लोग अधिक मुआवजे के हकदार थे तो भुगतान करना चाहिए था और फिर किसी और से वसूली के बारे में क्यों सोचा गया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई ऐसा पॉइंट ऑफ़ व्यू है जो इन कार्यवाही में किया जा सकता है? या क्या आपके पास कुछ स्वतंत्रता है तो यह आपके लिए है कि आप किसी अन्य कार्यवाही का चुनाव करें. शीर्ष कोर्ट ने केंद्र से यह भी पूछा कि वह कैसे अदालत के समक्ष एक क्यूरेटिव पिटिशन के माध्यम से खुद तय किए गए समझौते को फिर से खोलना चाहती है. जस्टिस कौल ने कहा, अगर स्थिति उलटी होती तो क्या दूसरा पक्ष आकर कह सकता था कि हमने अधिक भुगतान किया है? क्या हम इसकी अनुमति दे सकते थे?

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this