9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी हंगामा, व्यापारियों का आरोप- बुलाया, पैसे भी...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी हंगामा, व्यापारियों का आरोप- बुलाया, पैसे भी लिए लेकिन अंदर नहीं जाने दे रहे

Published on

इंदौर

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी हंगामा हुआ है। सम्मेलन के पहले दिन मंदसौर, नीमच और रतलाम से आए व्यापारियों को अंदर जाने से रोका गया। इस पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के चार नंबर गेट पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। काफी हल्ला-हंगामे के बाद उन्हें आयोजन स्थल के अंदर प्रवेश दिया गया।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बुलाया गया था। इसके लिए उनसे 2000 से लेकर 6000 रुपये भी लिए गए। इसके बावजूद उन्हें अंदर जाने से रोका गया। लगभग 47 व्यापारियों ने पैसे देने की बात कही। आयोजकों के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों को अंदर ले जाया गया।

इससे पहले मंगलवार को समाप्त हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भी हंगामा हुआ था। सोमवार को सम्मेलन को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। इस दौरान एक हजार से ज्यादा विदेशी मेहमानों और मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोक दिया गया था। उनसे कहा गया था कि आयोजन स्थल के बाहर लगी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम देखें। इसको लेकर प्रवासियों ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि वे लाखों रुपये खर्च कर सम्मेलन में आए हैं, लेकिन यहां उनके साथ गलत व्यवहार हो रहा है। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए बाद में माफी भी मांगी थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this