10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेल'रन बनाएं लेकिन...', सरफराज खान को पूर्व चीफ सेलेक्टर ने दी नसीहत

‘रन बनाएं लेकिन…’, सरफराज खान को पूर्व चीफ सेलेक्टर ने दी नसीहत

Published on

नई दिल्ली,

सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सरफराज ने हाल ही चंद दिनों पहले ही दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक लगाया था. सफराज के फर्स्ट क्लास करियर का यह 13वां शतक रहा था. सरफराज खान अपने फर्स्ट क्लास करियर में महज 36 मैच खेले हैं, लेकिन उनकी बैटिंग औसत डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे बेहतर है. इस शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारतीय टीम में अबतक सरफराज का चयन नहीं हुआ है.

सरफराज खान ने कुछ मौकों पर टीम इंडिया में अपनी सिलेक्शन को लेकर बात कर चुके हैं. 25 साल के सरफराज खान ने कहा था वह टीम इंडिया में चयन ना होने से परेशान हैं. सरफराज ने कहा था कि बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने वादा किया था कि हालिया बांग्लादेश दौरे के लिए उन्हें शामिल किए जाएगा.

मुंबई के पूर्व कप्तान ने दी नसीहत
अब सरफराज खान को मुंबई के पूर्व चीफ सेलेक्टर और गावस्कर के जमाने के क्रिकेटर मिलिंद रेगे ने खास नसीहत दी है. मिलिंद रेगे ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से कहा, ‘प्रदर्शन करते रहें लेकिन हास्यास्पद टिप्पणियां करने से मदद नहीं मिलेगी. सरफराज को सिलेक्शन के खिलाफ टिप्पणी करने से बचना चाहिए. उनका काम रन बनाना है, उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा.’

रेगे समझते हैं कि सरफराज खान के लिए यह टफ लक रहा है, लेकिन भारतीय टीम में खिलाड़ियों के भीतर चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा को समझने की जरूरत है. एक स्थान के लिए 3-4 खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा है. रेगे का मानना है कि सरफराज खान के अभी कोई स्थान उपलब्ध नहीं है, मध्यक्रम में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, एक विकेटकीपर और एक ऑलराउंडर (शायद रवींद्र जडेजा) के होने के चलते सरफराज को अपने मौके का इंतजार करना होगा.

अभी जगह कहां है: मिलिंद रेगे
मुंबई टीम के कप्तान रह चुके मिलिंद रेगे आगे कहते हैं, ‘सरफराज जबरदस्त फॉर्म में हैं, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन भारतीय टेस्ट टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप में एक जगह होनी चाहिए. उनका फॉर्म अतुलनीय और अविश्वसनीय है. मुझे लगता है कि जब भी स्लॉट खाली होगा उन्हें मौका मिलेगा. लेकिन, अभी जगह कहां है?

36 फर्स्ट क्लास मैचों में सरफराज खान ने 75 से ज्यादा की औसत से 3505 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे. देखा जाए तो दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन का एवरेज सरफराज खान से बेहतर है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...