10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeखेलPAK एंकर को इंटरव्यू लेना पड़ा भारी, प्लेयर से टकराकर धड़ाम से...

PAK एंकर को इंटरव्यू लेना पड़ा भारी, प्लेयर से टकराकर धड़ाम से गिरीं

Published on

केपटाउन,

दुनिया के कई देशों में इस समय टी20 क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है . साउथ अफ्रीका भी इससे पीछा नहीं है, जहां पर SA20 लीग का आयोजन हो रहा है. इसी कड़ी में टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में एमआई केप टाउन और सनराइजर्स इस्टर्न केप का मुकाबला हुआ. इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास के साथ दुखद वाकया हुआ. जैनब बाउंड्री लाइन के पास एंकरिंग करने के दौरान प्लेयर से टकरा गईं.

सनराइजर्स ईस्टरन केप की पारी के तेरहवें ओवर में यह वाकया हुआ. सैम कुरेन द्वारा फेंके गए उस ओवर की आखिरी गेंद पर मार्को जानेसन ने बेहतरीन शॉट लगाया. इस बीच बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर ने गेंद रोकने के लिए डाइव लगाई. हालांकि डाइव लगाने के दौरान फील्ड का पैर बाउंड्री के पास में ही इंटरव्यू कर रहीं जैनब अब्बास से टकरा गया, जिसके बाद पाकिस्तानी एंकर गिर गईं.

जमीन पर गिरने के तुरंत बाद जैनब अब्बास के पास ही खड़े उनके सहयोगी ने उन्हें खड़ा होने में मदद की. जैनब अब्बास ने अपने सहयोगी का भी हाल-चाल जाना. इसके बाद जैनब अब्बास कहती हैं, ‘लगता है हम ठीक हैं, बल्कि हम बच गए हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

जैनब अब्बास जानी-मानी एंकर हैं और वह पाकिस्तान में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. वह अपनी ग्लैमरस लुक के चलते भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. जैनब अब्बा आईसीसी इवेंट को भी कई मौके पर होस्ट कर चुकी हैं. एक मौके पर जैनब ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी इंटरव्यू लिया था. जैनब अब्बास के पिता भी घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं.

जानसेन ने जिताया सनराइजर्स को मैच
मुकाबले की बात करें तो एमआई केप टाउन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 171 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज रोएलोफसेन ने 36 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. वहीं रिकेलटन ने 46 और ओडियन स्मिथ में 25 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स की ओर से वैन डर मर्व और ओटनील बार्टमैन ने दो-दो विकेट हासिल किए.

जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने तीन गेंद बाकी आठ विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. मार्को जानसेन ने 27 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी धुआंधार 28 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया. एमआई केप टाउन की ओर से कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...