10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeखेलUsain Bolt एक झटके में हो गए कंगाल, बैंक से उड़े 100...

Usain Bolt एक झटके में हो गए कंगाल, बैंक से उड़े 100 करोड़ रुपये, बचे सिर्फ इतने पैसे

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट के साथ गजब हो गया। उनके बैंक अकाउंट से अचानक 100 करोड़ रुपये किसी ने उड़ा लिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जमैका के स्टार एथलीट और तमाम बड़े टूर्नामेंट के गोल्ड मेडलिस्ट उसेन बोल्ट को 12.7 मिलियन डॉलर (100 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। ये पैसे जमैका की एक निवेश फर्म के अकाउंट में थे। बोल्ट अब इस मामले को अदालत में ले जाने पर विचार कर रहे हैं।

एथलीट का किंग्स्टन स्थित स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज (एसएसएल) में खाता था और अब उनका बैंक बैलेंस घटकर 12000 डॉलर रह गया है। इस जानकारी की पुष्टि उनके वकील लिंटन गॉर्डन ने की है। इस हैरान करने वाली घटना के बारे में बोल्ट के वकील लिंटन गोर्डन ने कहा कि अगर फर्म उनके पैसे लौटाने से इनकार करती है तो वह अपने मुवक्किल के साथ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वकील के बयान के बाद अब बोल्ट ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने दो ट्वीट किए हैं। ओलिंपिक पदक विजेता ने पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर भी पोस्ट की। दूसरी ओर, जमैका ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वित्तीय सेवा आयोग (एफएससी) ने कहा कि फर्म की जांच की जा रही है।

बोल्ट के वकील लिंटन गॉर्डन के अनुसार, यह खाता उनके और उनके माता-पिता के लिए बोल्ट की पेंशन के रूप में काम करने के लिए था। दुनियाभर में अपनी फर्राटा से हैरान करने वाले बोल्ट ने 2017 में रिटायरमेंट ली थी। बोल्ट ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज पेले और अमेरिकी मुक्केबाजी चैंपियन मुहम्मद अली की तरह जमैका में मशहूर हैं। यही नहीं, दुनियाभर में उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। जमैकन स्प्रिंटर के नाम 100 मीटर, 200 मीटर और 4 ×100 मीटर रिले के वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...