10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलस्लिम क्रिकेटर चाहिए तो फैशन शो में जाओ... सरफराज के सपोर्ट में...

स्लिम क्रिकेटर चाहिए तो फैशन शो में जाओ… सरफराज के सपोर्ट में गावस्कर चयनकर्ताओं पर भड़के

Published on

नई दिल्ली

सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में आने के लिए अब और क्या करना होगा? डोमेस्टिक क्रिकेट की नई रनमशीन बन चुके सरफराज लगातार रन बना रहे हैं। शतकों का अंबार लगा रहे हैं, लेकिन चयनकर्ता ध्यान ही नहीं देते। किसी प्लेयर के साथ इससे बड़ा अन्याय नहीं हो सकता कि वो प्लेयर अपने करियर के टॉप फॉर्म से गुजर रहा हो और फिर भी उसे मौके नहीं मिले। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में होने वाली चार टेस्ट मैच की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए चुनी गई टीम में जब उन्हें जगह नहीं मिली तो उनके सपोर्ट में सुनील गावस्कर भड़क उठे। महानम भारतीय बल्लेबाज गावस्कर ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है।

सुनील गावस्कर की माने तो सरफराज खान को सिलेक्ट न करने के पीछे अगर वजन या फिटनेस कोई रोड़ा है तो इसे सिर्फ बहानेबाजी ही समझी जाए। भारत के लिए 34 टेस्ट शतक बनाने वाले गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, ‘यदि आप केवल दुबले-पतले लोगों की तलाश कर रहे हैं तो एक फैशन शो में जा सकते हैं और वहां कुछ मॉडल्स के हाथों में बल्ला और गेंद देकर सीखा सकते हैं। क्रिकेट इस तरह नहीं चलता। आपके पास सभी शेप और साइज के क्रिकेटर हैं। उसकी शारीरिक बनावट पर मत जाइए। रन देखिए, रिकॉर्ड्स देखिए। जब वह शतक बनाता है तो वह मैदान से बाहर नहीं रहता है। अगर कोई फिट हैं तभी ऐसा प्रदर्शन कर पा रहा है।’

गावस्कर की टिप्पणी सरफराज के रणजी ट्रॉफी 2023 एडिशन में अपना तीसरा शतक लगाने के कुछ दिन बाद आई है। प्रीमियर बल्लेबाज ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ अपनी पहली पारी में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई को 293 रन पर रोक दिया। महान क्रिकेटर गावस्कर ने भी कहा कि यो-यो टेस्ट कभी भी चयन का एकमात्र मापदंड नहीं हो सकता।

गावस्कर ने कहा, ‘आप रन कैसे बना सकते हैं? मुझे लगता है कि अगर आप अनफिट हैं तो आप शतक नहीं लगा पाओगे। क्रिकेट फिटनेस सबसे जरूरी चीज है। यो-यो टेस्ट ही एकमात्र पैमाना नहीं हो सकता। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वह व्यक्ति क्रिकेट के लिए भी फिट हो। अगर वह व्यक्ति, जो कोई भी हो, क्रिकेट के लिए फिट है, तो मुझे नहीं लगता कि यह कोई मायने रखता है।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...