नई दिल्ली
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर विनेश फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए हमला बोला है। विनेश साफ कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए तो बृजभूषण को उनके पद से हटना होगा। यह एक लड़की की बात नहीं है। कई लड़कियों की बात। इसी कारण मैं यहां पर किसी का नाम नहीं ले रही हूं। जब तक बृजभूषण सिंह को अध्यक्ष पद से नहीं हटा दिया जाता है हम लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
साक्षी मलिक ने कहा, जिसकी लड़की का शोषण हुआ है हरियाणा राज्य से नहीं है लेकिन मेरे पास कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का 30 मिनट का ऑडियो है। और कई पुरुष पहलवानों ने भी शोषण और मानसिक प्रताड़ना की बात कही है।
