6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालघिरने लगे बागेश्वर सरकार : 'मुझे पाखंड और ढोंग पर भरोसा नहीं'...

घिरने लगे बागेश्वर सरकार : ‘मुझे पाखंड और ढोंग पर भरोसा नहीं’ कांग्रेस नेता ने मांग लिया सबूत

Published on

भोपाल

छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने हमला बोला है। गोविंद सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री से उनकी शक्तियों को प्रमाणित करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि जब बागेश्वर सरकार पर आरोप लगे तो वे अपना बिस्तर लेकर क्यों भागे। यदि उनके पास चमत्कारी शक्तियां हैं तो उन्हें प्रमाणित करें।

गोविंद सिंह ने कहा है कि वे सनातन धर्म में विश्वास करते हैं, लेकिन पाखंड और ढोंग में उनका भरोसा नहीं है। देश में हिंदुओं की बड़ी तादाद है। वे भी पाखंड को ठीक नहीं मानते। जब बाबा को नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने शक्तियां प्रमाणित करने की चुनौती दी तो वे वहां से क्यों भाग गए। अगर उनमें सच्चाई है तो जवाब दें। प्रामाणिकता के आधार पर जवाब दें। तांत्रिक जैसी प्रथा को प्रचारित कर रखा है, उसे प्रमाणित करें।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने जादू टोना और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। समिति ने उन्हें चुनौती दी थी कि वो कहते हैं कि लोगों के बारे में बिना मिले ही जान लेते हैं। इस बात को वो अपना दरबार लगाकर साबित करें। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 जनवरी की बजाय 11 जनवरी को नागपुर से निकल गए थे। उनके ऊपर नागपुर से कथा छोड़कर भागने का आरोप लगा था। समिति के आरोपों को लेकर बाबा ने एक के बाद कई बयान दिए हैं। उनका कहना है कि धर्मांतरण को रोकने के कारण उन पर इस तरह के हमले हो रहे हैं। उन्होंने ईसाई मिशनरियों पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत में कैंडल जलाना और चादर चढ़ाना आस्था है, लेकिन अर्जी की नारियल चढ़ाना अंधविश्वास माना जाता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this