8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलरोनाल्डो के मुरीद हुए विराट कोहली, आलोचकों को सुनाई खरी खरी

रोनाल्डो के मुरीद हुए विराट कोहली, आलोचकों को सुनाई खरी खरी

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गुरुवार (19 जनवरी) को पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) और रियाद XI के बीच एक प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर से अपने खेल से फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. रियाद XI की कप्तानी कर रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो खूबसूरत गोल किए.

कोहली ने रोनाल्डो के खेल को सराहा
हालांकि रोनाल्डो के इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद रियाद XI को पीएसजी के खिलाफ 4-5 से हार का सामना करना पड़ा. पीएसजी की टीम में लियोनेल मेसी, कीलियन एम्बाप्पे और नेमार जूनियर जैसे प्लेयर थे. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जमकर तारीफ की है. कोहली ने रोनाल्डो के आलोचकों को भी खरी खोटी सुनाई है.

कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘वह अभी भी 38 के उच्चतम स्तर पर कर रहे हैं. फुटबॉल विशेषज्ञ हर हफ्ते खबरों में बने रहने के लिए उनकी आलोचना करते हैं और फिर आसानी से शांत हो जाते है. उन्होंने दुनिया के शीर्ष क्लबों में से एक के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन किया है. जबकि लोग बता रहे थे कि वह फिनिश हो चुके हैं.’

इस मुकाबले के जरिए रोनाल्डो और मेसी शायद आखिरी बार फुटबॉल पिच पर आमने-सामने हुए. आपको बता दें कि रोनाल्डो ने हाल ही में अल नासेर एफसी के साथ करार किया है, जो एक एशियाई क्लब है. वहीं लियोनेल मेसी पीएसजी के लिए खेलते हैं जो एक फ्रेंच क्लब है. रोनाल्डो की उम्र भी फुटबॉल के लिहाज से ज्यादा हो चुकी है, ऐसे में वह शायद ही अगला वर्ल्ड कप खेल पाएं.

विराट से दूसरे वनडे में बड़ी पारी की उम्मीद
विराट कोहली की बात करें तो वह फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त हैं. भारतीय टीम पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है. अब दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाना है.विराट कोहली सीमित ओवर्स क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं.

किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मौकों पर शतकीय पारियां खेलीं. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में भी शतक जड़ा था. कोहली का पुरानी फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के अच्छा संकेत है. इस साल भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स में भाग लेना है.Live TV

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...