8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलआखिर गोंडा में शुरू हो गई रेसलिंग चैंपिशनशिप, अध्‍यक्ष नहीं चीफ गेस्‍ट...

आखिर गोंडा में शुरू हो गई रेसलिंग चैंपिशनशिप, अध्‍यक्ष नहीं चीफ गेस्‍ट बनकर आए बृजभूषण शरण सिंह

Published on

गोंडा

गोंडा में के नंदिनी नगर स्‍टेडियम में नेशनल कुश्‍ती चैंपियनश‍िप शुरू हो गई है। इसमें सुबह से ही कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण सिंह मौजूद थे। उन्‍होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। हालांकि, वह यौन शोषण के आरोपों से उपजे विवादों पर बोलने से बचते रहे। बृजभूषण सिंह की ओर से कहा जा रहा है कि वह बतौर अध्यक्ष नहीं बल्कि अतिथ‍ि के नाते कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 300 पहलवानों को हिस्‍सा लेना था। लेकिन शुक्रवार शाम को यहां कुछ पहलवानों ने बायकॉट कर दिया था।

इस दौरान कुश्‍ती प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर भी आए थे। मह‍िला पहलवानों के आरोपों पर उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया है कि अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने फिलहाल अपने को पद से अलग कर लिया है। उन्होंने कल की मीटिंग से अपने को दूर कर लिया है। वह मीटिंग में बतौर अध्‍यक्ष नहीं जाएंगे बल्कि मीटिंग में जानकारी देने आएंगे।

इस मुद्दे पर विनोद तोमर ने यह भी संभावना जताई कि हो सकता है कि बृजभूषण शरण सिंह मीटिंग में ही न जाएं। उन्‍होंने कहा, मैं उनसे बात करूंगा, हो सकता है वह मीटिंग में न जाएं।’ लेकिन उन्‍होंने यह भी साफ किया कि न तो अभी अध्‍यक्ष को निलंबित किया गया है और न ही उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है बस उन्‍होंने खुद को दूर कर लिया है।

यौन उत्‍पीड़न और संघ के कामकाज पर उठ रहे सवालों पर विनोद तोमर ने कहा, आज हम हर साल 23 से 24 कंपटीशन करवा रहे हैं। हम कुश्ती को देश के लिए प्रमोट कर रहे हैं। मैं पूरे आरोपों को नकारता हूं। हालांकि, विरोध कर रहे खिलाड़ियों की मंशा क्‍या है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन यह बहुत ही शॉकिंग था कि हमारे पहलवान धरना दे रहे हैं। अध्‍यक्ष जी के कहने पर मैं धरना स्थल पर गया था लेकिन उन्होंने कोई वजह नहीं बताई। हमारे यहां महिला खिलाड़ियों के लिए अलग से कमेटी है। विनोद तोमर नंद‍िनी स्टेडियम में हो रही नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में आए थे जहां उन्होंने पत्रकारों से अपनी बात कही।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...