8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेल'मुझे मालूम है लेकिन...', 3 साल से शतक ना जड़ने पर रोहित...

‘मुझे मालूम है लेकिन…’, 3 साल से शतक ना जड़ने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया ने रायपुर में हुए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज भी जीत ली है. सिर्फ 109 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने यहां 51 रनों की पारी खेली. मैच के बाद रोहित शर्मा से उनकी फॉर्म और लंबे वक्त से शतक ना जड़ने को लेकर सवाल हुआ.

रोहित शर्मा ने कहा कि वह जिस तरह खेल रहे हैं, उस प्रदर्शन से खुश हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने पिछले 3 साल से वनडे में कोई सेंचुरी नहीं जड़ी है, जनवरी 2020 में उन्होंने आखिरी बार कोई शतक मारा था.

रोहित शर्मा से जब सेंचुरी ना आने को लेकर सवाल हुआ, तब उन्होंने कहा कि मैं अपना गेम बदलने की कोशिश में हूं और शुरुआत से ही बॉलर्स पर दबाव बना रहा हूं. विरोधी टीम पर भी दबाव बनाना काफी जरूरी है, मुझे मालूम है कि बड़े स्कोर नहीं आए हैं लेकिन वह ज्यादा चिंतित नहीं हैं.

कप्तान रोहित शर्मा बोले कि मैं अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट हूं, मेरी अप्रोच बेहतर है और मैं जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा हूं उससे खुश हूं. मुझे मालूम है कि बड़ा स्कोर भी बस करीब ही है. आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में 51 रनों की पारी खेली, इसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

इसी साल भारत को अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, ऐसे में टीम इंडिया को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौटें. रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का लीजेंड माना जाता है, वह वनडे क्रिकेट में 10 हजार रनों के भी करीब हैं.

अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने यहां 8 विकेट से जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, न्यूजीलैंड की टीम 108 पर ही ढेर हो गई थी. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए, जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...