8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeखेलICC करने जा रही वार्षिक पुरस्कारों के विजेता का ऐलान, भारत के...

ICC करने जा रही वार्षिक पुरस्कारों के विजेता का ऐलान, भारत के ये 5 खिलाड़ी रेस में

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी अवार्ड्स 2022 के विजेताओं का सोमवार से ऐलान होने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस बात की घोषणा कर दी है. इस पुरस्कार के जरिए खेल के विभिन्न प्रारूपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी शामिल है. सबसे पहले सोमवार को पुरुषों और महिला के टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया जाएगा.

भारत की ओर से पांच खिलाड़ी रेस में
देखा जाए तो भारत की ओर से पांच खिलाड़ी इन अवॉर्ड्स की रेस में हैं. सूर्यकुमार यादव टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने की रेस में सबसे आगे हैं. वहीं स्मृति मंधाना का नाम वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की लिस्ट में हैं. इमर्जिंग प्लेयर्स बनने की लिस्ट में अर्शदीप सिंह, यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह का नाम शामिल हैं. अर्शदीप सिंह को मेन्स कैटेगेरी लिए वहीं यास्तिका और रेणुका का नाम वूमेन्स कैटेगरी में शामिल है.

मंधाना ने पिछली बार भी जीता था अवॉर्ड
स्मृति मंधाना साल 2021 के लिए भी आईसीसी की बेस्ट महिला क्रिकेटर रह चुकी हैं, ऐसे में वह लगातार दूसरी बार इस पुरस्कार की दौड़ में है. पिछले साल स्मृति मंधाना सभी प्रारूपों को मिलाकर भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली वूमेन्स प्लेयर रहीं. टी20 में उन्होंने 594और वनडे में कुल 696 रन बनाए. इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स और महिला विश्व कप में भी स्मृति मंधाना ने शानदार खेल दिखाया.

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने के प्रबल दावेदार हैं. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पिछले साल दस में से नौ टेस्ट जीते हैं. उन्होंने 870 रन भी बनाए जिसमें दो शतक शामिल है. इसके अलावा पिछले साल उन्होंने 26 विकेट निकाले. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने हाल ही में पाकिस्तान का 3-0 से सफाया किया था. बेन स्टोक्स के अलावा बाबर आजम, सिकंदर रजा और टिम साउदी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में शामिल हैं.

आईसीसी पुरस्कारों के लिये नामांकन सूची:
सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर: बाबर आजम, सिकंदर रजा, टिम साउदी, बेन स्टोक्स.
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर: एमेलिया केर, स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, नेट साइवर.
सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर: जॉनी बेयरस्टो, उस्मान ख्वाजा, कैगिसो रबाडा, बेन स्टोक्स.
सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर: बाबर आजम, शाई होप, सिकंदर रजा, एडम जाम्पा.
सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर: एलिसा हीली, शबनम इस्माइल, एमेलिया केर, नेट साइवर.
महिला टी20 क्रिकेटर: निदा डार, सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना, ताहलिया मैक्ग्रा.
सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर: सैम कुरेन, सिकंदर रजा, मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव.
इमर्जिंग पुरुष क्रिकेटर: फिन एलेन, मार्को जानसेन, अर्शदीप सिंह, इब्राहिम जदरान.
इमर्जिंग महिला क्रिकेटर: यस्तिका भाटिया, डारसी ब्राउन, एलिस केपसे, रेणुका सिंह.

पुरस्कारों के ऐलान का फुल शेड्यूल
सोमवार (23 जनवरी):
आईसीसी महिला टी20ई टीम ऑफ द ईयर
आईसीसी मेन्स टी20ई टीम ऑफ द ईयर

मंगलवार (24 जनवरी):
आईसीसी मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर
आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर
आईसीसी मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर

बुधवार (25 जनवरी):
आईसीसी मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी इमर्जिंग विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर

गुरुवार (26 जनवरी):
आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर
आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर (राचेल फ्लिंट ट्रॉफी)
आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी)
आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...