6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालपति ने कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी, बेटे-बेटी को घर में दफनाया,...

पति ने कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी, बेटे-बेटी को घर में दफनाया, वहीं करता रहा आराम

Published on

रतलाम,

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक शख्स ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी, 7 साल के बेटे और 4 साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनके शवों को घर में ही दफना दिया. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन हत्याओं के करीब दो महीने बाद रविवार की शाम को जमीन खोदकर शवों को बाहर निकाला गया. इस दौरान आरोपी आराम से अपने घर में रह रहा था.

रतलाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा, “घटना का पता तब चला जब कुछ लोगों को जानकारी हुई कि हत्या के आरोपी के परिजन लापता हैं.” आरोपी शख्स से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी और बच्चों की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

आरोपी पति की निशानदेही पर ​​डॉक्टरों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में जमीन को खोदकर शवों को बाहर निकाला गया. हत्या की इस वारदात को लेकर आरोपी ने कहा है कि उसने पारिवारिक कलह के कारण कुल्हाड़ी से ये हत्याएं की थी.

इस मामले को लेकर एसपी ने बताया कि जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी, हम यह सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट की भी मदद लेंगे कि शव आरोपी की पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के ही हैं.” अधिकारी ने बताया कि आरोपी और शवों को दफनाने में मदद करने वाले उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this