8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलहार्दिक पांड्या को आराम तो उमरान मलिक को मिलेगा मौका, इंदौर वनडे...

हार्दिक पांड्या को आराम तो उमरान मलिक को मिलेगा मौका, इंदौर वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में हो सकता है 2 बदलाव

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। उसकी निगाहें लगातार दूसरी वनडे सीरीज में व्हाइटवॉश करने पर होगी। इससे पहले टीम ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया था। पहला और दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर टीम इंडिया कब्जा जमा चुकी है, ऐसे में प्लेइंग 11 में भी बदलाव होने की पूरी गुंजाइश है।

इंदौर में खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव देखने को मिल सकता है। हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। शाहबाज अहमद और उमरान मलिक को मौका मिल सकता है।

मोहम्मद शमी को दिया जा सकता आराम
पिछले मैच में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की थी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि दोनों लंबा स्पेल करना चाहते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ध्यान में रहते हुए उन्हें बॉलिंग अटैक से हटा लिया गया था। ऐसे में मोहम्मद शमी को तीसरे वनडे मैच में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है।

शाहबाज अहमद को मिलेगा मौका
वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले वह श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज दोनों खेले थे, ऐसे में उन्हें इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह शाहबाज अहमद को मौका मिल सकता है। शाहबाज को टीम में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया था। उनके पास 3 वनडे मैच का अनुभव है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शाहबाज अहमद/हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी/उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद सिराज।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...