8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलदुनिया के सबसे छोटे देश के पास करेंसी भी, फुटबॉल टीम भी......

दुनिया के सबसे छोटे देश के पास करेंसी भी, फुटबॉल टीम भी… किसी मोहल्ले से भी छोटा यह मुल्क!

Published on

क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश कितना बड़ा है? इसका क्षेत्रफल सिर्फ 4 हजार वर्ग मीटर है। इसकी आबादी सिर्फ 27 बताई जाती है। पर्यटन के लिहाज से यह देश एक अच्छा विकल्प बिल्कुल नहीं है।

सीलैंड सिर्फ 0.004 वर्ग किमी (4000 वर्ग मीटर) को कवर करता है। लेकिन इसके पास वे चीजें हैं जो एक आजाद मुल्क के पास होनी चाहिए। सीलैंड के पास एक फुटबॉल टीम, अपना राष्ट्रगान, मुद्रा और स्वतंत्रता के और पुख्ता सबूत के रूप में अपने पासपोर्ट और स्ट्रैंप भी हैं। बीबीसी ट्रैवल की खबरे के अनुसार, यह देश द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में ब्रिटेन सरकार की ओर से सेना और नौसेना के किले के रूप में अस्तित्व में आया था।

‘रफ टॉवर’ के नाम से मशहूर प्लेटफॉर्म
इस प्लेटफॉर्म को ‘रफ टॉवर’ के रूप में जाना जाता है। 1956 तक इसने कई तरह के कार्य किए लेकिन 1966 में यहां सब कुछ बदल गया जब पैडी रॉय बेट्स नाम के एक व्यक्ति ने टॉवर पर कब्जा कर लिया। LadBible की रिपोर्ट के अनुसार पैडी को अपने अवैध रेडियो स्टेशन Radio Essex को चलाने के लिए एक जगह की जरूरत थी।

ब्रिटिश सेना पर की थी गोलीबारी
सबसे छोटे होने के बावजूद सीलैंड बंधक संकट से लेकर सीमा विवाद जैसी मुश्किलों का सामना करता है। 1968 में सीलैंड ने ब्रिटिश नौसेना की ओर रक्षात्मक चेतावनी शॉट दागे थे। ब्रिटिश आर्मी को अंतरराष्ट्रीय जल में स्थित अतिरिक्त किलों को नष्ट करने के लिए भेजा गया था।

न खाने का ठिकाना, न रहने की जगह
हालांकि पर्यटन के लिहाज से यहां कुछ खास नहीं है। यहां आने पर आपको रहने और खाने के संसाधन जुटाने में काफी दिक्कत हो सकती है। अगर आप सीलैंड आना चाहते हैं तो यहां वीजा मिलने की भी संभावना बहुत कम है।

 

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...