8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलजो दुनिया में कोई नहीं कर सका, कोहली ने कर दिखाया... अपने...

जो दुनिया में कोई नहीं कर सका, कोहली ने कर दिखाया… अपने नाम किया स्पेशल रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली,

साल 2022 के लिए आईसीसी अवॉर्ड्स की लिस्ट आनी शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को पुरुषों एवं महिलाओं के टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया. खास बात यह है कि मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जगह मिली है. टी20 टीम लिस्ट में नाम शामिल होते ही विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विराट कोहली अब आईसीसी की वनडे, टेस्ट और टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं. इससे पहले विराट कोहली दो मौकों पर टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में स्थान पा चुके थे. वहीं वनडे फॉर्मेट के लिए उन्होंने यह उपलब्धि छह बार हासिल की है. यानी कि जिसे दुनिया में किसी क्रिकेटर ने नहीं कर दिखाया, वो किंग कोहली ने किया है.

विराट कोहली (आईसीसी टीम्स में अबतक)
ICC ODI टीम ऑफ द ईयर: 2012, 2014, 2016 (कप्तान), 2017 (कप्तान), 2018 (कप्तान), 2019 (कप्तान).
ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: 2017 (कप्तान), 2018 (कप्तान), 2019 (कप्तान).
ICC मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर: 2022

कोहली ने एशिया कप में किया था कमाल
यूएई में एशिया कप 2022 के जरिए कोहली ने पुरानी फॉर्म वापस पा ली थी. उस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़कर कोहली ने लगभग तीन साल के शतकीय इंतजार को खत्म किया था. संयोग से कोहली का वह टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक भी था. एशिया कप 2022 में कोहली पांच मैचों में 276 रन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

टी20 वर्ल्ड कप में भी दिखाया जलवा
इसके बाद कोहली नेे टी20 T20 विश्व कप में बल्ले से कमाल कर दिया था. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली के नाबाद 82 रनों की पारी को कौन भूल सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कोहली 296 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे. बाद में कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एक और श्रीलंका के सीरीज में दो शतक लगाए.

सूर्या-हार्दिक भी टी20 टीम में शामिल
टी20 टीम में विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को भी जगह मिली है. सूर्यकुमार यादव पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे थे. वहीं हार्दिक पंड्या ने अपने ऑलराउंड खेल से सबको प्रभावित किया था. हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे हैं वहीं सूर्या को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आईसीसी टी20 टीम ऑफ द ईयर 2022: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पंड्या, सैम कुरेन, वानिंदु हसारंगा, हारिस रऊफ, जोशुआ लिटिल.Live TV

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...