6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालMP Election: आधी आबादी पर Congress की नजर, Women Voters के लिए...

MP Election: आधी आबादी पर Congress की नजर, Women Voters के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी पार्टी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए कांग्रेस खास रणनीति बना रही है। पार्टी की प्रदेश इकाई चुनाव में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी कर रही है। राज्य में कुल 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 876 मतदाता हैं। हाल में हुए वोटर लिस्ट अपडेशन में 13 लाख 39 हजार नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। खास बात ये है कि इसमें पुरुष के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं। प्रदेश के 41 जिलों में महिलाओं का आंकड़ा पुरुषों से ज्यादा है। कांग्रेस की नजर इसी वोट बैंक पर है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में ‘प्रियदर्शिनी’ नामक इस घोषणा पत्र को जारी करने का फैसला किया गया।

प्रियदर्शिनी होगा नाम
घोषणा पत्र सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि ‘प्रियदर्शिनी’ महिलाओं के लिए एक घोषणा पत्र होगा, जबकि एक आम घोषणा पत्र भी होगा। समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित घोषणा पत्र को लेकर जानकारी एकत्र करने के लिए 10 उप समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद उप समितियों की बैठक होगी।

मतदान करने में भी पीछे नहीं महिलाएं
मध्य प्रदेश में साल 2005 के बाद से लगातार महिला वोटरों का प्रतिशत बढ़ा है। साल 2004 में पुरुष मतदाताओं का वोट प्रतिशत 78.84% और महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत 74.58% था। वहीं, 2009 में 81.7% पुरुषों ने मतदान किया जबकि महिलाओं का प्रतिशत 79.21% रहा। 2014-15 में भी 83.59% पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की थी। महिलाएं भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं थीं। महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत 83.17 प्रतिशत था।

हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र
कांग्रेस ने पिछले साल मई में कहा था कि वह राज्य में प्रत्येक जिले के लिए एक अलग घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें उस जिले की समस्याओं और उनके हल के लिए पार्टी की योजनाओं का लेखा जोखा होगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this